प्रियंका-मोहित की शादी...हजम नहीं हुई.
फिल्मी दुनिया में आने से पहले एक सफल मॉडलिंग करियर के बूते विश्व सुंदरी का खिताब अपने नाम करने वाली प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने के लिए लोग तरसते हैं।
शायद उनका एक इशारा हो और बॉलीवुड के जवां और सक्सेसफुल लोग उनकी राह में अपना दिल बिछाकर बैठ जाये लेकिन उन्ही प्रियंका चोपड़ा का रिश्ता शायद अब ऐसे व्यक्ति से जुड़ने जा रहा है जो सफल और लोकप्रिय तो है लेकिन उनकी सफलता प्रियंका चोपड़ा के आगे कुछ नहीं है। अगर प्रियंका बॉलीवुड का बड़ा नाम है तो वो टीवी की दुनिया के लोकप्रिय इंसान है।
खबर आयी है कि 'लाइफ ओके' के हिट सीरयल 'देवों के देव महादेव' के हीरो मोहित रैना का रिश्ता प्रियंका के लिए उनकी मौसी लेकर आयी हैं। कहा जा रहा है प्रियंका के घरवाले उनकी मौसी की बहुत इज्जत करते हैं ऐसे में उनकी बात वो मान सकते हैं।
देखना दिलचस्प होगा कि शाहिद कपूर, रणबीर कपूर और शाहरूख खान के बेहद करीब रह चुकीं प्रियंका चोपड़ा, मोहित रैना से शादी कर पायेंगी?
अगर यह प्रेमविवाह होता तो इसे हजम किया जा सकता था लेकिन यहां तो अभी प्रेम नाम की कोई चीज ही नहीं है। अगर वाकई में प्रियंका चोपड़ा इस रिश्ते के लिए हां बोलती हैं तो यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी न्यूज होगी?


Click it and Unblock the Notifications
