प्रियंका चोपड़ा का नया बोल्ड आउटफिट देख दीवाना हुआ इंटरनेट, कुछ ने किया ट्रोल, कुछ ने तारीफ

प्रियंका चोपड़ा की नई तस्वीरें इंटरनेट पर आएं और लोग टिप्पणी ना करें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। अब एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा की नई तस्वीरें इंटरनेट पर आ चुकी हैं और साथ ही लोगों की प्रतिक्रिया भी। हर बार की तरह इस बार भी प्रियंका चोपड़ा एक बोल्ड से आउटफिट में नज़र आईं और इंटरनेट ने रिएक्ट किया।

Recommended Video

Priyanka Chopra ने पहना Bold Matelic Gown, सोशल मीडिया पर Fans ने लगाई क्लास|FilmiBeat*Bollywood

कुछ केवल प्रियंका के इस हुनर से प्रभावित रहते हैं कि वो हर तस्वीर में इतनी खूबसूरत कैसे दिख सकती हैं। वहीं कुछ का यही मानना रहता है कि प्रियंका अपनी उम्र के हिसाब से कपड़े क्यों नहीं पहनती हैं। अब इसका जो भी मतलब होता हो, आप उन्हीं लोगों से कमेंट करके पूछ सकते हैं।

priyanka-chopra-wears-a-cleavage-loving-metallic-dress-and-and-internet-is-going-mad

बहरहाल, इस बार प्रियंका चोपड़ा, पैरिस में मशहूर ज्वेलरी ब्रांड BVLGARIA के प्रोडक्ट लॉन्च के लिए गई थीं। उनके साथ मौजूद थीं ऐनी हैथवे और ब्लैकपिंक की लीसा। प्रियंका की तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है। मिस वर्ल्ड से इंटरनेशनल लेवेल की ग्लोबल स्टार बनने के सफर तक में प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर में बहुत ही सारे रिस्क लिए हैं और ये रिस्क, अक्सर ही प्रियंका चोपड़ा के आउटफिट्स में भी दिखाई देते हैं।

Thugh Slit Nude Dress

Thugh Slit Nude Dress

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बिलबोर्ड म्यूज़िक अवार्ड्स में सबकी नज़रें अपनी तरफ खींची। एक वीडियो में निक जोनस, कैमरों के सामने पोज़ करने से पहले खुद झुक कर प्रियंका चोपड़ा का गाउन ठीक करते नज़र आए थे। गौरतलब है कि इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने बेहद रिस्की Thigh Slit Nude Dress पहनी थी।

क्वांटिको से बनीं ग्लोबल स्टार

क्वांटिको से बनीं ग्लोबल स्टार

निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा एक इवेंट पर इस सुपर रिस्की ड्रेस में दिखाई दी थीं। लेकिन उनका कॉन्फिडेंस बिल्कुल ही अलग लेवेल पर था। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा ने क्वांटिको नाम के से अपनी इंटरनेशनल शुरूआत की थी।

ब्लाउज़ के बिना साड़ी

ब्लाउज़ के बिना साड़ी

एक मैगज़ीन शूट के लिए प्रियंका चोपड़ा ने बिना ब्लाउज़ के साड़ी पहनी थी और डांस भी किया था। हालांकि इस फोटोशूट के लिए उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। बिना ब्लाउज़ के इस साड़ी के साथ प्रियंका चोपड़ा ने बेहद खूबसूरत से खुद को फैन्स के सामने रखा।

बेहद चर्चा में था गाउन

बेहद चर्चा में था गाउन

प्रियंका चोपड़ा और उनका ग्रैमी अवार्ड 2020 का लुक क चर्चा का विषय था। जहां लोगों ने उनका ज़्यादा बोल्ड गाउन की आलोचना की, वहीं डिज़ाइनर वेंडेल रॉड्रीक्स ने भी कहा कि कुछ कपड़े पहनने की एक उम्र होती है।लेकिन कुछ लोगों की उत्सुकता बस इतनी थी कि प्रियंका के शरीर पर ये गाउन टिका कैसे था और गिरा कैसे नहीं।

प्रियंका ने बताया था क्यों नहीं गिरा गाउन

प्रियंका ने बताया था क्यों नहीं गिरा गाउन

प्रियंका ने एक इंटरव्यू में बताया इस गाउन को टिकाने के लिए प्रियंका के स्किन के रंग का एक कपड़ा डिज़ाइन किया गया। ये कपड़ा प्रियंका की ड्रेस में पारदर्शी लुक देने के लिए लगाया गया था। यही कारण था कि प्रियंका इस ड्रेस को पूरे कॉन्फि़डेंस के साथ पहन पाईं क्योंकि वो किसी भी चीज़ के इधर उधर होने की टेंशन में नहीं थीं।

हर आउटफिट में दिखता है Confidence

हर आउटफिट में दिखता है Confidence

प्रियंका चोपड़ा हमेशा ही अपने सुपर बोल्ड अवतार के लिए जानी जाती है। कोई भी ड्रेस पहनने में कितना भी रिस्क हो लेकिन प्रियंका को पता है कि कौन सी चीज़ कैसे Carry करनी है।

पारदर्शी लिबास

पारदर्शी लिबास

प्रियंका चोपड़ा यहां एक Sheer Skirt यानि कि लगभग पारदर्शी लिबास में दिखाई दे रही हैं। लेकिन उन्हें पता है कि इन कपड़ों को Carry कैसे करना है। प्रियंका चोपड़ा के इन रिस्की कपड़ों के आगे कहीं भी हिचक नहीं नज़र आती। वो पूरे कॉन्फिडेंस के साथ इन बोल्ड आउटफिट्स में पूरी तरह सहज नज़र आती हैं।

क्या कहेंगे लोग, नहीं है ऐसा रोग

क्या कहेंगे लोग, नहीं है ऐसा रोग

जिम्मी फैलन के शो में प्रियंका चोपड़ा इस अंदाज़ में पहुंची थीं। इस ड्रेस के लिए भी उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ेगा। हालांकि प्रियंका को लोग क्या कहेंगे से ज़्यादा फर्क कभी नहीं पड़ा।

रिस्क लेने की आदत

रिस्क लेने की आदत

अब क्या कहें, प्रियंका चोपड़ा को रिस्क लेने की आदत ही है। चाहे वो कपड़ों के मामले में हों या फिर करियर के मामले में हो। निक और प्रियंका पावर कपल हैं और साथ में बेहद प्यारे लगते हैं।

हमेशा जीत लेती हैं दिल

हमेशा जीत लेती हैं दिल

अब जब प्रियंका ने एक बार रिस्क ले लिया तो फिर वो पलट कर आपको ज़रूर देखती हैं। अपने कॉन्फिडेंस से दिल जीतना वाकई कोई प्रियंका चोपड़ा से सीखे। आजकल प्रियंका चोपड़ा अपनी बॉलीवुड वापसी की तैयारी कर रही हैं। वो फरहान अख्तर की फिल्म जी ले ज़रा के साथ अपना कमबैक करने जा रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X