देसी अंदाज में दिखीं प्रियंका चोपड़ा, मां के साथ गुनगुनाया ये पुराना गाना...

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra Latest Video Viral: प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक धमाल मचा चुकी हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर भी खास एक्टिव रहती हैं आए दिनों वह कुछ ना कुछ ऐसा शेयर करती हैं जिसकी वह से वह हेडलाइन्स बन जाती हैं। वहीं हाल ही में प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में प्रियंका का देसी अंदाज देख फैन्स तो उनके दीवाने हो गए है।

मां के साथ एंजॉय करती दिखीं प्रियंका
जी हां, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा हैंडल की स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ ट्रैवल करती नजर आ रही हैं। प्रियंका इस वीडियो में कहती हैं कि जब आप रैप पार्टी में लेट आते हैं तो वह यह गाना याद करती हैं- 'आजा शाम होने आई मौसम ने ली अंगड़ाई...' प्रियंका इस गाने को अपनी मां के साथ गुनगुनाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखकर यह तो साफ है कि पीसी बेहद ही अच्छे मूड में हैं और वह मां की कंपनी को एंजॉय करती दिख रही हैं।

यूजर्स ने किए जमकर कमेंट
प्रियंका चोपड़ा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। पीसी के इस वीडियो पर यूजर्स भी कमेंट करते थक नहीं रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है आपने तो दिल ही जीत लिया। तो वहीं दूसरे ने कहा क्लासिक सॉन्ग है तो वहीं तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आपका और आपकी मॉम का बॉन्ड बहुत अच्छा है। वहीं चौथे यूजर ने लिखा- देसी गर्ल। आपको बता दें कि बीते दिन प्रियंका ने एक थ्रोबैक वीडियो भी शेयर किया था। इस वीडियो में वह परफॉर्म करती नजर आ रही थीं। उन्होंने साल 2000 की क्लिप शेयर की थी। जहां वह अपने स्टेज परफॉर्मेंस का अनुभव शेयर करती नजर आती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X