..................... Priyanka Chopra wards off the evil eye bhbhi neelam nita ambai keeps watching bride beauty sidharth chopra wedding photos videos - Hindi Filmibeat

Inside Videos: प्रियंका चोपड़ा ने उतारी भाभी नीलम की नजर, दुल्हन की खूबसूरती निहारती रह गई नीता अंबानी

Priyanka Chopra Brother Wedding

Priyanka Chopra Brother Wedding: बॉलीवु़ड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में खूब मस्ती की। इसके साथ ही एक्ट्रेस पल पल अपने भाई भाभी को पैंपर भी करती दिखाई दीं। प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम की शादी की इनसाइड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में प्रियंका चोपड़ा ने अपने भाई और भाभी का काफी ख्याल रखा है। एक्ट्रेस ने कपल की हर छोटी-बड़ी चीज पर अपना फोकस रखा। सामने आए वीडियोज में प्रियंका जगह-जगह पर अपनी दुल्हन बनीं भाभी की मदद करती दिखाई दीं। वहीं निक जोनस भी साले साहब की शादी की रस्मों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते नजर आए।

नीलम उपाध्याय ने अपनी शादी के लिए मरून कलर का ब्राइडल आउटफिट चुना था। इसके साथ उन्होंने लंबा-सा घूंघट लेकर मंडप पर एंट्री ली। इस दौरान प्रियंका उनका घूंघट सही करती नजर आईं. प्रियंका ने फोटो और वीडियो के लिए अपनी भाभी का लहंगा और दुपट्टा सही किया। इसके बाद मंडप पर चढ़ने में दुल्हन का हाथ पकड़कर उनकी मदद भी करती दिखाई दीं।

वीडियो में प्रियंका चोपड़ा अपनी भाभी की नजर भी उतारी। वे दोनों हाथों से नीलम की बलाएं लेती नजर आईं। इसके बाद प्रियंका ने अपनी भाभी को गले भी लगाया। वहीं प्रियंका के पति निक जोनस भी साले सिद्धार्थ की शादी में जीजा की रस्में निभाते दिखे। व्हाइट कलर की शेरवानी पहने और सिर पर पगड़ी बांधे वे हाथ में थाल लेकर मंडप पर जाते नजर आए।

प्रियंका चोपड़ा अंबानी फैमिली के काफी क्लोज हैं। दोनों ही एक दूसरे के सभी फंक्शंस को जमकर इंजॉय करते हैं। ऐसे में नीता अंबानी अपने बहू बेटे के साथ प्रियंका के भाई की शादी में शिरकत करने के लिए पहुंची और इस दौरान वो भी प्रियंका की भाभी की खूबसूरती को निहारती रह गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X