''उसने हजार बार कॉल करके बोला कि- मैं सलमान खान के साथ काम करना चाहती हूं''
हाल ही में जब प्रियंका चोपड़ा ने सलमान की फिल्म भारत छोड़ दी.. तो अफवाह थी कि सलमान इस फैसले से बेहद नाराज हैं। जब सलमान से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, फिल्म छोड़ने की उनकी अपनी वजह थी। लेकिन यह फिल्म बीच में फंस रही थी। अगर हमें पहले यह बात पता होती तो बेहतर होता। उनकी सगाई हो रही थी, तो मैंने उनसे पूछा कि तुम्हारी सगाई हो रही है तो फिल्म छोड़ने की क्या जरूरत है?
'उसने हजार बार कॉल करके बोला कि- मैं सलमान के साथ काम करना चाहती हूं'
सलमान खान ने कहा, प्रियंका ने हजार बार अर्पिता को फोन करके कहा था कि मैं सलमान के साथ काम करना चाहती हूं। लेकिन फिल्म छोड़ने की उनकी अपनी वजह थी, इसमें मैं क्या कर सकता हूं।

सुपरस्टार ने आगे कहा, फिल्म में प्रियंका का काम 75-80 दिनों का था। शादी के लिए चार दिन की तैयारी और चार दिन की शादी.. आठ दिन के अंदर हो गई और फिर उसके बाद हनीमून। लिहाजा, हमने कहा कि हम फिल्म मैनेज कर लेंगे। लेकिन वह बहुत क्लियर थीं कि उन्हें फिल्म का हिस्सा नहीं बनना है।
सलमान ने आखिर में कहा, प्रियंका इस फिल्म को करने में बेहद इच्छुक थीं। इसीलिए फिल्म छोड़ना उनके लिए भी आसान फैसला नहीं होगा। उन्होंने अली अब्बास जफर को भी फोन करके कहा था कि, देख लेना यदि मैं इस फिल्म का हिस्सा बन सकूं।


Click it and Unblock the Notifications