प्रिंयका क्यों बनना चाहती हैं टीवी की बहू?

प्रियंका चोपड़ा आजकल अपनी फिल्म जंजीर के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं और टीवी शो में जाकर भी फिल्म का प्रचार कर रही हैं। हाल ही में सोनी टीवी के हिट टीवी शो बड़े अच्छे लगते हैं के सेट पर जाकर प्रियंका चोपड़ा, राम चरन और अपूर्वा लखिया ने अपनी फिल्म जंजीर का प्रमोशन किया और प्रमोशन के दौरान जब प्रियंका से पूछा गया कि क्या वो टीवी पर कभी कोई सीरियल करना चाहेंगी और अगर हां तो कौन सा किरदार निभाना चाहेंगी। इसपर प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वो टीवी पर बहू का किरदार निभाना पसंद करेंगी क्योंकी टीवी शो की बहुएं सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक खूबसूरत ही नज़र आती हैं।

प्रियंका चोपड़ा की शादी की खबरें भी कुछ समय पहले काफी सुर्खियां बटोर रही थी। कहा जा रहा था कि टीवी शो महादेव के एक्टर के साथ प्रियंका चोपड़ा की शादी होने की बात चल रही है क्योंकि प्रियंका को भी महादेव का किरदार निभा रहे एक्टर काफी स्मार्ट लगते हैं और वो इस शो को काफी फॉलो भी करती हैं। लेकिन कुछ समय बात पता चला कि वो सब झूठ था। लेकिन हाल ही में प्रियंका ने ये तो बता दिया कि कहीं ना कहीं उन्हें भी बहू बनने की चाह तो है और उस इच्छा को वो टीवी शो की बहू बनकर पूरी करना चाहती हैं। फिल्हाल तो प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान ये सब कह रही हैं लेकिन यूं लग रहा है कि टीवी शो की बहुओँ से वो काफी इंसपायर हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने ये भी कहा कि वो खुद तो टीवी शो फॉलो नहीं करती हैं लेकिन उनकी मां और उनकी दादी हर रात को साथ में बैठकर टीवी पर आने वाले सीरियल देखती हैं। इसलिए उन्हें टीवी शो के बारे में सब पता होता भले ही वो खुद उन्हें ना देखें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X