वाह.. सलमान खान की राह पर चल पड़ी हैं प्रियंका चोपड़ा.. शानदार!
[बॉलीवुड न्यूज] बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड की भी जानी मानी हस्ती बन चुकी हैं। सिगिंग, टीवी, फिल्म.. हर जगह प्रियंका ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इसके साथ ही अब वे प्रोड्यूसर की कुर्सी भी संभालने के लिए अब तैयार हैं।
उम्मीद है कि प्रियंका के इस कदम से इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को काफी फायदा मिलने वाला है। क्योंकि प्रियंका का कहना है कि वे अपने प्रोड्कशन हाउस के तले नए चेहरों को प्रमोट करना चाहती हैं। वे नए एक्टर्स और डाइरेक्टर्स के साथ काम करना चाहती हैं।
SHOCK: 'जय गंगाजल' की रियल HERO प्रियंका चोपड़ा नहीं..
इतना ही नहीं, प्रियंका क्षेत्रीय स्तर पर भी फिल्में बनाना चाहती हैं। बता दें, प्रियंका के प्रोडक्शन हाउस परपल पेबल पिक्चर्स के बैनर तले तीन फिल्मों पर काम शुरु हो चुका है। ये तीनों ही फिल्में क्षेत्रीय भाषाओं मे हैं.. एक भोजपुरी, एक मराठी और एक पंजाबी।
खैर, प्रियंका से पहले सलमान खान ने भी अपने प्रोडक्शन हाउस के तले नए चेहरों को लाने का काम शुरू किया है। लेकिन कोई शक नहीं कि प्रियंका ने एक नई और बेहतरीन शुरूआत की है।
यहां जानते हैं प्रियंका चोपड़ा ने किन किन फिल्मों से बनाई अपनी पहचान-


Click it and Unblock the Notifications

