प्रियंका चोपड़ा की हुई मां बनने की ख्वाहिश....इस साल!

यह खबर थोड़ी अजीब जरूर है, लेकिन यह कोई गॉसिप नहीं। बल्कि फेमस मैगजीन फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने खुद यह इच्छा जाहिर की है। साल 2014 में मैरी कॉम जैसी सुपरहिट फिल्म देने के बाद प्रियंका मैगजीन के कवर पेज पर नजर आ रही हैं। वहीं, कवर पेज पर लिखा है कि प्रियंका को इस साल एक बच्चे की ख्वाहिश है।

प्रियंका चोपड़ा 'फिल्मफेयर' मैगजीन के ताजा अंक के कवर पेज पर ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। ब्लैक हॉट पैंट्स में प्रियंका काफी हॉट लग रही हैं, वहीं, उनसे जुड़ी खबरें और भी ज्यादा तड़का लगा रहे हैं। एक ओर प्रियंका ने एक-तरफा प्यार का जिक्र किया है, तो दूसरी ओर मां बनने की ख्वाहिश बताई है। बॉलीवुड में एक अहम मुकाम हासिल करने वाली एक्ट्रेस के इस बयान से सब हैरान हैं।

आरको बता दें, इस साल प्रियंका जोया अख्तर की 'दिल धड़कने दो' और संजय लीला भंसाली की 'बाजीराव मस्तानी' में नजर आने वाली हैं। दोनों ही फिल्मों से दर्शकों को काफी ज्यादा उम्मीद है। लिहाजा, जब चोपड़ा ने मैगजीन को दिए गए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि वह इस साल मां बनना चाहती हैं, तो सब हैरान रह गए।

खैर इन बयानों के अलावा प्रियंका ने अपने बारे किन-किन बातों का खुलासा किया है, इस‍के लिए उनके फैन्स को इस मैगजीन के रिलीज का इंतजार करना होगा। लेकिन यह मानना पड़ेगा प्रियंका ने सबको एक शॉक तो जरूर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X