आइफा में देओल परिवार के साथ थिरकना चाहती हैं प्रियंका

प्रियंका ने कहा कि देओल परिवार उनके बेहद नजदीक है। उनके पारिवारिक संबंध हैं और वे चाहती हैं कि वे उन्हें साथ थिरकें। प्रियंका इस बात से भी बेहद खुश हैं कि धर्मेंद्र अपने दोनों बेटों के साथ इस बार आइफा में डांस परफॉरमेंस देंगे और पिगी की भी इच्छा है कि उन्हें इनके साथ डांस करने का मौका मिले। चूंकि वह अपने डांस आयटम को करेक बोर हो चुकी हैं।
उन्होंने कहा है कि हालांकि अब तक उन्होंने तय नहीं किया है कि वे किस गाने पर डांस करनेवाली हैं। अभी यह तय करने में वह समय लेगी। प्रियंका ने कहा है कि उन्हें बेहद खुशी होती है जब वे शाहरुख खान के सामने डांस करती हैं और वे उनके परफॉरमेंस की तारीफ करते हैं। इसलिए उन्होंने प्लानिंग की है कि वे इस बार कुछ खास करेंगी।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि उनके पापा भी इस बार खास कामयाबी हासिल करने जा रहे हैं। हालांकि उन्होंने अभी इस बारे में स्पष्ट नहीं किया कि पिता को क्या कामयाबी मिलनेवाली है, लेकिन इतना ही कहा कि उनका डांस परफॉरमेंस खास होगा और वह अपने पापा को इसे डेडिकेट करेंगी। तो पिगी आपके साथ दर्शकों को भी आपकी खास डांस परफॉरमेंस का बेसब्री से इंतजार रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications











