सत्ते पे सत्ता रीमेक: ऋतिक रोशन की हीरोइन बनने के लिए अनुष्का शर्मा Vs प्रियंका चोपड़ा
Recommended Video
फराह खान और रोहित शेट्टी सत्ते पे सत्ता रीमेक की तैयारी ज़ोरों पर कर रहे हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन के रोल के लिए ऋतिक रोशन फाईनल हो चुके हैं और हेमा मालिनी के किरदार के लिए अब प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा के बीच कड़ी टक्कर चल रही हैं। अब देखना है कि दोनों में से किसके हिस्से ये फिल्म आती है।
अनुष्का शर्मा और प्रियंका चोपड़ा, एक साथ ज़ोया अख्तर की फिल्म दिल धड़कने दो में दिखाई दे चुकी हैं। और दोनों ही काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। जहां प्रियंका चोपड़ा की आखिरी फिल्म बाजीराव मस्तानी थी वहीं अनुष्का शर्मा ज़ीरो में दिखाई दी थीं।

अनुष्का शर्मा और प्रियंका चोपड़ा, दोनों को ही परदे पर देखने के लिए दर्शक काफी उतावले हैं। बात करें सत्ते पे सत्ता रीमेक की तो इस फिल्म के लिए स्टारकास्ट की लंबी चौड़ी लिस्ट पहले ही लोगों ने देख ली है।
सबसे पहले फिल्म की शुरूआत हुई शाहरूख खान और कैटरीना कैफ के साथ। इसके बाद फिल्म में ऋतिक रोशन की एंट्री हो गई और ऋतिक कैटरीना को देखने के लिए फैन्स उतावले हो गए। बाद में वापस फिल्म में ऋतिक के साथ दीपिका की एंट्री हुई। फिल्म से कृति सैनन का नाम भी जुड़ा।


Click it and Unblock the Notifications