ट्विटर के ऑफिस पहुंची प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका ने अपनी इस यात्रा और वेबसाइट के सह-संस्थापक बिज स्टोन से मुलाकात के विषय में ट्विटर पर लिखा है। उन्होंने लिखा है, "मेरा दिन वास्तव में बहुत रुचिकर था क्योंकि मुझे सैन फ्रांस्सिको के ट्विटर मुख्यालय में आमंत्रित किया गया था। वहं मेरा समय अच्छा गुजरा। मैं अपने अद्भुत आतिथ्य के लिए बिज और उनके दल की शुक्रगुजार हूं।"
प्रियंका अमेरिका में साजिद नाडियावाल की फिल्म 'अंजानी अंजानी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस वक्त वह ट्विटर से जरिए अपने प्रशंसकों से जुड़ने वाले बॉलीवुड सितारों में सबसे आगे हैं। प्रियंका इस वेबसाइट के जरिए अपने 196,903 प्रशंसकों से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा, शाहिद कपूर जैसे कलाकारों को पीछे छोड़ दिया है।
america anjani anjani अंजानी अंजानी अमेरिका टि्वटर प्रियंका चोपड़ा फिल्म film priyanka chopra twitter


Click it and Unblock the Notifications