रोहिंग्या के बेघर मासूमों से मिलने बांग्लादेश पहुंची अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, तस्वीरें देखें

Recommended Video

Priyanka Chopra visits Bangladesh to provide help People in Rohingya Refugee Camps । FilmiBeat

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस समय फिल्म भारत को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रही है। उन्होने सिर्फ भारत मे ही नहीं बल्कि विदेशों में भी देश का नाम रोशन किया है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने कुछ ऐसा किया है जो शायद ही किसी स्टार ने आज तक किया होगा। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा हाल ही में रोहिंग्या पीड़ित और बेघर बच्चों और लोगों से मिलने पहुंची।

बता दें कि रोहिंग्या से बेघर हुए ये मासूम बच्चे इस समय बांग्लादेश में रह रहे है और एक रिफ्यूजी की तरह की जिंदगी गुजार रहें है। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में वहां का दौरा किया और बच्चों से मुलाकात की।

priyanka chopra, bharat, प्रियंका चोपड़ा, भारत

बता दें कि विश्व शांति दूत यूनिसेफ की मेंबर है प्रियंका चोपड़ा और इस समय वो शरणार्थियों के कैंप मे उनसे मिलने पहुंची है। बता दें कि इसके पहले रोहिंग्या के पीडित म्यांमार में थे फिर वो बांग्लादेश आ पहुंचे है।

आपने रोहिंग्या की वो भयानक तस्वीरें जरूर देखी होंगी जिसको देखकर हर उस शख्स की रुह तक कांप जाएगा जिसके सीने में इंसानों का दिल धड़कता है।

आपको बता दें कि दहशतगर्दों की ऐसी घिनौनी और शर्मसार कर देने वाली घटानाओं को रोहिंग्या में अंजाम दिया गया था कि दूध पीते मासूम बच्चों को भी नहीं बख्सा गया।

माताओं से उनके बच्चे बिछड़ गए और हजारों की तादात में लोग घर से बेघर होकर दूसरे देशों को पलायन करने पर मजबूर हो गए। बता दें कि उन्ही शिविरों का दौरा कर रही है भारत की सुपरस्टार प्रियंका चोपडा।

प्रियंका चोपड़ा ने वहां पहुंचकर कुछ फोटोज ली है और उनको सोशल मीडिया में पोस्ट किया है। फोटो काफी ज्याजा वायरल हो रही है। बता दें कि 2010 में प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ से जुड़ी थी और तब से अब तक जुड़ी हुई है।

करीब 700000 लोगों का हुजूम म्यांमार से बांग्लादेश के कॉक्स बाजार तक पहुंच चुका है। फिलहाल प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि इन बच्चों को मदद की जरूरत है और उनकी मदद हमें करनी चाहिए।

प्रियंका चोपड़ा इसके अलावा काफी ज्यादा बिजी चल रही है और कई फिल्मों के साथ एक बड़े प्रोजेक्ट भारत में काम कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X