मांग में सिंदूर, सिर पर पल्लू... दुर्गा पूजा में पहुंची प्रियंका चोपड़ा ने किरकिरा किया रानी-काजोल का ग्लैमर

Priyanka Chopra Durga Pooja Video: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मुंबई में हैं। 29 सितंबर को उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था और इसके अगले ही दिन, 30 सितंबर की शाम को उन्होंने नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा समारोह में शिरकत की। यह पूजा हर साल मुखर्जी परिवार द्वारा आयोजित की जाती है और इस बार प्रियंका की मौजूदगी ने सभी का ध्यान खींच लिया।
दुर्गा पूजा पंडाल में प्रियंका इंडियन लुक में नजर आईं। उन्होंने सिर पर दुपट्टा ओढ़कर माता रानी से आशीर्वाद लिया और माथे पर पंडित जी से तिलक लगवाया। उनकी इस सादगी और संस्कृति के प्रति आदर ने लोगों का दिल जीत लिया। वहां मौजूद सभी लोगों ने उनके व्यवहार और भारतीय मूल्यों के प्रति सम्मान की जमकर सराहना की।
प्रियंका ने मांग में सिंदूर लगाया हुआ था, जो की इस बात का सबूत है कि प्रियंका भले ही लंदन में रहती हैं लेकिन भारतीय परंपराओं और संस्कतियों को दिल से अपनाए हुए हैं। पंडाल में प्रवेश करते समय उन्होंने तनीषा मुखर्जी को गले लगाया और अयान मुखर्जी से बातचीत भी की। हालांकि, इस अवसर पर रानी मुखर्जी और काजोल नजर नहीं आए। उन्होंने फोटोग्राफर्स के साथ तस्वीरें खिंचवाई और सभी को "हैप्पी नवरात्रि" और "हैप्पी दिवाली" की शुभकामनाएं भी दीं। नेटिजंस का मानना है कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने इस सादगी भरे से लुक से रानी मुखर्जी और काजोल के लुक्स को पीछे छोड़ दिया है।
पंडित जी द्वारा प्रसाद दिए जाने पर प्रियंका ने पारंपरिक अंदाज में आंचल फैलाकर प्रसाद ग्रहण किया, जिसे देखकर कई लोगों ने उनकी परंपरा-निष्ठा की प्रशंसा की। हालांकि, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके पहनावे को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। किसी ने उनके सूट की आलोचना की, तो किसी ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि "काश मैं लड़का होता तो आपसे ही शादी करता।"
फिर भी, प्रियंका चोपड़ा का यह अंदाज़ एक बार फिर यह दिखा गया कि भले ही वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर काम कर रही हों, लेकिन दिल से आज भी वह भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications