बर्फी को अवॉर्ड न दिये जाने से प्रियंका नाराज
मुंबई। लगभग सभी अवॉर्ड फंक्शनों में तारीफें बटोरने वाली फिल्म 'बर्फी' को कोई भी राष्ट्रीय अवॉर्ड न दिये जाने से प्रियंका चोपड़ा नाराज हैं। उनका कहना है कि यह एक शानदार फिल्म है, मैं नहीं जानती कि इसे कोई राष्ट्रीय पुरस्कार क्यों नहीं दिया गया। इस समय 'बबली बदमाश' आइटम नंबर की शूटिंग में व्यस्त प्रियंका ने कहा कि यह एक जूरी पर निर्भर होता है कि किस फिल्म को अवार्ड दिया जाएगा किसे नहीं।
अनुराग बसु द्वारा निर्देशित फिल्म 'बर्फी' में रणबीर कपूर ने एक मूकबाधिर की भूमिका निभाई है वहीं प्रियंका ने इसमें मानसिक रूप से अपरिपक्व लड़की की भूमिका निभाई है। इसके अलावा परिणीति को इश्कजादे के लिए 'स्पेशल मेंशन' अवॉर्ड देने पर खुशी जताते हुए प्रियंका ने कहा कि मैं बेहद खुश हूं कि उसे यह अवॉर्ड दिया गया है। इसके पहले मधुर भंडारकर की फिल्म 'फैशन' के लिए प्रियंका चोपड़ा को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जा चुका है।
अपने परिवार को दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर प्रियंका ने खुशी जताई है। उनका कहना है कि मुझे लोगों को 'स्पेशल मेंशन' का मतलब समझाना पड़ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
