पटाखा: प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया नया पोस्टर, बोली फिल्म के लिए कर रही हैं इंतजार
विशाल भारद्वाज इस समय काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे है और उसका कारण है फिल्म पटाखा। जी हां फिल्म पटाखा का एक पोस्टर लगातार वायरल हो रहा है जो कि लोगों को द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में विशाल भारद्वाज की इस फिल्म का पोस्टर अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर किया है।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा लिखती है कि वो इस फिल्म के लिए विशाल सर काफी बेसब्री से इंतजार कर रही है। इसके अलावा विशाल भारद्वाज को पहले से ही मुबारकबाद देते हुए कहा कि..

सर मुझे पता है कि फिल्म काफी ज्यादा लोगों को पसंद आने वाली है और वो इस फिल्म के लिए काफी बेसब्री से इंतजार कर रही है। बता दें कि इस फिल्म के पोस्टर पर कई बेहतरीन कलाकार नजर आ रहे है..
जिनमें सुनील ग्रोवर, विजय राज और सान्या मल्होत्रा शामिल है। खबर है कि ये फिल्म कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर होने वाली है और लोग विशाल की इस तरह की फिल्मों को काफी ज्यादा पसंद करते है।


Click it and Unblock the Notifications