बरेली के दिनों से Priyanka Chopra की अनदेखी तस्वीरें वायरल, मिस वर्ल्ड बनने से पहले ऐसा था लुक

priyanka-chopra-unseen-photos-from-1990s-going-viral-from-her-bareilly-days

Priyanka Chopra: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक नाम कमा चुकीं ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस की कुछ थ्रोबैक अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। प्रियंका की ये तस्वीरें बरेली के दिनों की हैं, यानि की उनके मिस इंडिया में भी जाने से पहले की।

प्रियंका चोपड़ा की इन पुरानी तस्वीरों को उनकी एक फैन ने शेयर किया है। फैन ने लिखा है कि उनकी मां प्रियंका को उस वक्त जानती थीं, जब वह मिस इंडिया वर्ल्ड नहीं बनी थीं। फैन ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें प्रियंका उनकी मां के साथ बातचीत करती दिख रही हैं। ये तस्वीरें 1990 के दशक की है। तस्वीरों में प्रियंका स्ट्रिप्ड शर्ट और ब्लैक जींस में नजर आ रही हैं। दोनों किसी पार्टी में एक-दूसरे की कंपनी एन्जॉय करते हुए दिख रही हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि कैसे मिस वर्ल्ड के बाद उनकी जिंदगी बदल गई थी। प्रियंका ने सफलता के बारे में बात करते हुए कहा कि मिस वर्ल्ड के खिताब से उनके फिल्मी करियर को शुरू होने में बहुत मदद मिली थी। उन्होंने कहा, "इसने मुझे जो मौका दिया, मैं समझ नहीं पाई। अचानक, लोग मुझे जानने लगे। फिल्में मेरे पास आ रही थीं, लेकिन मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता था कि आप फिल्म कैसे साइन करते हैं।"

प्रियंका ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था और उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज प्रियंका पूर्व मिस वर्ल्ड, नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर, सिंगर, निर्माता और इंटरनेशल स्टार के रुप में जानी जाती हैं।

प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर में हुआ है। लेकिन उनका बचपन बरेली में गुजरा है। प्रियंका के माता पिता आर्मी में डॉक्टर के पद पर कार्य कर चुके हैं। प्रियंका चोपड़ा के एक छोटा भाई है, सिद्धार्थ चोपड़ा है। वहीं, प्रियंका की कजिन बहनें परणीती चोपड़ा और मीरा चोपड़ा भी फिल्मों से जुड़ी हैं। फिल्मों में आने से पहले प्रियंका मॉडल रह चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X