..................... प्रियंका चोपड़ा का ट्वीट वायरल, "थप्पड़ नहीं, अपने काम से मारो" priyanka chopra tweet to reply anubhav sinha Thappad nahi kaam se maaro - Hindi Filmibeat

प्रियंका चोपड़ा का ट्वीट वायरल, "थप्पड़ नहीं, अपने काम से मारो"

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा द्वारा हाल में किया गया ट्वीट खासा वायरल हो रहा है। दरअसल थप्पड़ फिल्म के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा को जवाब देते हुए प्रियंका ने लिखा, थप्पड़ नहीं, काम से मारो...फिर क्या, एक्ट्रेस का हिंदी में ये जवाब छाने लगा। दरअसल निर्देशक अनुभव सिन्हा ने प्रियंका चोपड़ा की तारीफ में ट्वीट किया।

इस ट्वीट में निर्देशक ने लिखा कि कैसे एक समय था प्रियंका चोपड़ा को नीचे धकेलने की कोशिश की गई थी लेकिन एक्ट्रेस की कामयाबी को कोई रोक नहीं सका। इसके बाद प्रियंका ने अनुभव सिन्हा को जवाब दिया। उन्होंने निर्देशक को सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद दिया।

priyanka chopra

हाल में ही जानकारी सामने आई है कि प्रियंका चोपड़ा को अमेजन प्राइम की मल्टी मिलियन डॉलर्स की डील हाथ लगी है। इस डील के बारे में प्रियंका ने सोशल मीडिया पर लिखा, एक एक्टर और प्रोड्यूसर होने के नाते मैंने हमेशा प्रतिभा को लेकर खुली सोच रखी है। ताकि दुनियाभर में शानदार कंटेंट और भाषा के आधार पर बढ़िया कला देखने को मिले।

इस डील पर थप्पड़ फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा ने प्रियंका चोपड़ा की तारीफ की। इसके अलावा भी देसी गर्ल को प्रीति जिंटा, जोया अख्तर से लेकर तमाम बॉलीवुड सितारों ने शुभकामनाएं दी।

बता दें हाल में ही प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम की लिस्ट 2020 में भी शामिल हुई हैं। इससे पहले भी वह बॉलीवुड की इकलौती एक्ट्रेस हैं जिन्होंने इंस्टाग्राम पर कमाई करने के मामले में इस लिस्ट में जगह पाई। इस बार वह इस लिस्ट में 28वें स्थान पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X