बबली प्रियंका अब पिंकी बनीं
आप सोच रहे होंगे की बॉलीवुड की टॉप अदाकारा प्रियंका चोपड़ा पर इन दिनों आयटम नंबर का नशा चढ़ गया है तभी तो कल तक जहां प्रियंका चोपड़ा ने अपने दस साल से ज्यादा के करियर में एक भी आयटम नंबर नहीं किया था तो वहीं अब आयटम नंबर पर आयटम नंबर की जा रही है।
एकता कपूर निर्मित फिल्म शूटआउट एट वडाला में जहां प्रियंका ने बबली बनकर लोगों के दिलों पर डाका डाला हैं वहीं अब एक बार फिर से पिंकी नामक आयटम नंबर से लोगों के दिलों को धड़काने की तैयारी कर रही हैं।
फिल्म जंजीर के रीमेक में प्रियंका चोपड़ा पिंकी नामक आयटम नंबर करने जा रही हैं जिसे कि मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य कोरियोग्राफ करेंगे।
साल 1973 की सुपरहिट फिल्म जंजीर के रीमेक में संजय दत्त लीड रोल में हैं जो कि सजा हो जाने के कारण अपनी फिल्म की शूटिंग जल्द से जल्द पूरा करने में लगे हुए हैं। कहा जा रहा है कि प्रियंका का यह आयटम नंबर काफी हॉट और ग्लैमरस होने वाला है।इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं।
आपको बता दें कि 'शूटआउट एट वडाला'में प्रियंका का बबली आयटम नंबर हिट तो है लेकिन सन्नी लियोन के आयटम लैला के आगे वो डाउन हो गया। देखते हैं कि पिंकी का क्या हश्र होता है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग काफी जोरदार ढंग से हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications












