प्रियंका नही चाहतीं आइटम सॉंग पर विवाद
'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्होंने इस आइटम सॉंग के लिए प्रियंका चोपड़ा की हां कराने के लिए छ महीने तक उनका पीछा किया। और आखिरकार गाने के लिरिक्स को सुनने के बाद और इस बात पर भरोसा हो जाने के बाद कि गाने के बोल डबल सेंस वाले नहीं हैं प्रियंका ने आखिरकार पहली बार किसी आइटम सॉंग को करना स्वीकार किया। संजय गुप्ता ने कहा मैंने प्रियंका चोपडा का छ महीनों तक पीछा किया ताकि वो इस गाने के लिए तैयार हो सकें। ये गाना अगले 3-4 दिनों में मुंबई में शूट होगा। संजय गुप्ता से जब ये पूछा गया कि उन्होंने इस गाने के लिए प्रियंका को ही क्यों चुना तो उन्होंने कहा "अगर कोई ऐसा हो जो कि जीनत अमान और परवीन बाबी का जादू दोबारा चला सकता है तो वो सिर्फ प्रिंयका हैं।"
संजय गुप्ता की फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' में एक और आइटम सॉंग है लैला सबकी ले लेगी जो कि सन्नी लियोन पर शूट हो रहा है। इस गाने के बोल डबल सेंस वाले हैं और कहा जा रहा है कि ये सभी आइटम सॉंग का बाप है। फिल्हाल शूटाआउट एट वडाला फिल्म काफी सुर्खियों में है क्योंकि इसमें पहली बार दो एक्ट्रेस आइटम सॉंग कर रही हैं। सन्नी का भी ये पहला आइटम सॉंग होगा और प्रियंका चोपड़ा का भी। देखा है कि कौन सी हसीना लोगों को ज्यादा पसंद आती है।


Click it and Unblock the Notifications
