प्रिंयका देवी के लाखों हैं भक्त!
प्रियंका चोपड़ा जो कि बॉलीवुड की जंगली बिल्ली के नाम से काफी मशहूर हैं आजकल अपने साध्वी के रुप को लेकर काफी चर्चा में हैं। प्रिंयका चोपड़ा का यह रुप लोगों को भी बेहद भा रहा है। खबर ये भी है कि प्रिंयका चोपड़ा भी अपने इस देवी के रुप को लेकर खासा उत्साहित हैं। अभी तक प्रिंयका चोपड़ा ने किसी भी फिल्म या एड में इस तरह का रुप नहीं धरा है। पेप्सी के इस एड में प्रियंका चोपड़ा के साथ ही क्रिस गेल भी नज़र आएंगे। प्रिंयका चोपड़ा के इस नये अवतार पर लोगों ने कई सारे कमेंट्स किये हैं। खास तौर पर प्रिंयका को फैन्स तो उनके इस नये अवतार के भी फैन हो गये हैं।
प्रियंका चोपड़ा से जब उनके इस नये अवतार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा मैंने फिल्मों में बहुत से किरदार निभाए हैं लेकिन अभी तक साध्वी का किरदार नहीं किया। इस लुक के साथ शूट करने में मुझे काफी मजा आया। यह काफी अलग तरह का एक्सपेरिमेंट था, लेकिन ठीक तरह से पूरा हो गया। प्रिंयका चोपड़ा को ये नया और उम्दा लुक दिया है मनीष मल्होत्रा की डियाजनर साड़ी ने। साध ही इस एड के दौरान प्रिंयका चोपड़ा ने कई सारे गहने भी पहन रखे हैं।
प्रियंका चोपड़ा के इस नये रुप के बारे में कई लोगों ने अपनी अपनी राय दी है। कुछ को प्रियंका का ये रुप भी काफी सेक्सी लगा है तो कुछ को लग रहा है कि पेप्सी का ये नया एड काफी बेहतरीन होने वाला है। पहले पेप्सी के ऐड में प्रियंका चोपड़ा के साथ रणबीर कपूर भी नज़र आते थे। इस बार सिर्फ प्रियंका के फैन्स को ही नहीं बल्कि क्रिस गेल के फैन्स को भी ये एड पसंद आने वाला है क्योंकि क्रिस गेल ने प्रियंका के साथ इस एड में भागीदारी की है। अब क्रिस गेल इस एड में कितनी सैंचुरी बनाते हैं ये तो एड के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। फिल्हाल आप जानिये कि पेप्सी के इस एड के दौरान प्रियंका के इस नये रुप को देख क्या कहते हैं प्रिंयका के फैन्स।


Click it and Unblock the Notifications











