बदमाशी करने को तैयार हैं प्रियंका
सूत्रों के अनुसार प्रियंका चोपड़ा ने संजय गुप्ता की फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' के इस गाने पर परफॉर्म करने से पहले इंकार कर दिया था लेकिन बाद में जब उन्होंने गाने के लिरिक्स सुने तो उन्हें कुछ भी खराब नहीं लगा और उन्होंने इस फिल्म को करने के लिए हां कर दी। इस गाने को अनु मलिक कंपोज कर रहे हैं। संजय गुप्ता ने प्रिंयका द्वारा इस गाने के लिए हां करने के बाद ट्विटर पर ट्वीट किया "प्रियंका चोपड़ा हमारे जबरदस्त गाने बबली बदमाश है पर परफॉर्म करेंगी। यह गाना म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक ने बनाया है।"
'शूटआउट एड वडाला' फिल्म मई में रिलीज होगी। फिल्म में जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, कंगना रानावत, सोनू सूद, मनोज बाजपेयी और तुषार कपूर मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी एक मशहूर डॉन मान्य सुर्वे पर आधारित है जो कि 1 नवंबर 1982 में पुलिस और गैंग के बीच हुई मुठभेड़ में मारा गाय था। जॉन अब्राहम फिल्म में मान्य सुर्वे का किरदार निभा रहे हैं और फिल्म में उनका लुक काफी बेहतरीन लगा है। मान्या की तरह ही जॉन को लुक भी दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications
