32 की प्रिंयका को आशिक तो कई मिले लेकिन नहीं मिला हमसफर...
बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा आज 32 साल की हो गईं। उनके 32 वें जन्मदिन पर पूरी फिल्म बिरादरी ने सौभाग्य और सफलता की कामना करते हुए उन्हें प्रेमपूर्वक बधाईयां दीं। प्रियंका इन दिनों अपनी फिल्मों और अंतर्राष्ट्रीय गीतों 'इन माई सिटी' और 'एक्जॉटिक' की सफलता से बेहद खुश हैं। साथ ही वह भारतीय मुक्के बाज एम. सी. मेरीकाम की जीवनी पर बन रही फिल्म में अपनी मुख्य भूमिका की तैयारियों में व्यस्त हैं।
बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा आज 32 साल की हो गईं
हिंदी फिल्म जगत में एक दशक से ऊपर समय बिता चुकीं प्रियंका बॉलीवुड की दिग्गज कलाकारों में गिनी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर में 'क्रिश', 'डॉन', 'फैशन', 'अग्निपथ' और 'सात खून माफ' जैसी फिल्मों में काम किया है। मधुर भंडारकर की फिल्म 'फैशन' में मुख्य भूमिका के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।
अब प्रियंका करेंगी बनारसी साड़ी का प्रचार, अच्छे दिन आयेंगे
लेकिन सफलता के शिखर पर बैठी और दौलत-शौहरत की गोद में खेलने वाली प्रियंका आज भी सिंगल ही है। 32 वें साल तक आते-आते भी प्रियंका को अभी तक कोई हमसफर नहीं मिला है। हालांकि उनके अफसाने तो काफी रहे लेकिन अभी तक प्रियंका का रिश्ता किसी के भी साथ टिकाऊ नहीं रहा है।
आईये डालते हैं एक नजर प्रियंका चोपड़ा के उन आशिकों पर एक नजर जिनके साथ मैडम पीसी का नाम तो जुड़ा लेकिन वो किसी रिश्ते की शक्ल नहीं ले पाया।


Click it and Unblock the Notifications