आज 27 वर्ष की हुईं प्रियंका चोपड़ा

इस अवसर पर प्रियंका कुछ खास नही करने जा रही है। उन्हें पार्टी पसंद नहीं है, लिहाजा वह अपने परिजनों और दोस्तों के साथ सादगी से जन्मदिन मनाना पसंद करेंगी।
प्रियंका को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए यहां क्लिक करें
प्रियंका ने बताया, "मुझे पार्टी में जाना पसंद नहीं है, इसलिए मैं अपने जन्मदिन पर कोई पार्टी नहीं दूंगी। मैं अपना जन्मदिन परिजनों और दोस्तों के साथ सादगीपूर्वक मनाना चाहती हूं।"
प्रियंका ने इस साल दो हिट फिल्में 'फैशन' और 'दोस्ताना' दी हैं। इन फिल्मों के माध्यम से उन्हें अनेक पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं।
प्रियंका फिलहाल यश राज फिल्म्स की बैनर तले बन रही फिल्म 'प्यार इंपासिबिल' में काम कर रही हैं। इस फिल्म में डीनो मोरिया और उदय चोपड़ा मुख्य किरदार निभा रहे हैं।
उदय चोपड़ा डिनो मोरिया प्यार इंम्पासिबल प्रियंका चापेड़ा बालीवुड bollywood dino morea priyanka chopra pyar impossible uday chopra


Click it and Unblock the Notifications