Priyanka Chopra ने होस्ट की Pre- Oscar पार्टी, राम चरण, जूनियर एनटीआर समेत दिखे ये सेलेब्स, तस्वीरें वायरल

priyanka ramcharan

ऑस्कर 2023 में शामिल होने गए सुपरस्टार अभिनेता रामचरण और उनकी प्रेग्नेंट पत्नी उपासना कमिनेनी की प्रियंका चोपड़ा ने मेजबान की। रामचरण और उपासना जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं वहीं, प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर से पहले साउथ-एशियन एक्सिलेंस को सेलिब्रेट करने के लिए प्री-ऑस्कर बैश रखा था। अब रामचरण की पत्नी उपासना ने इस बैश की कुछ तस्वीरें शेयर की।

साथ ही उपासना ने इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा और अन्य लोगों को परिवार का सदस्य कहा। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- 'ला फैमिला..धन्यवाद प्रियंका चोपड़ा हमेशा हमारे लिए मौजूद रहने के लिए।' प्रियंका चोपड़ा की पार्टी को रामचरण के अलावा जूनियर एनटीआर ने भी अटेंड किया था। उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

वहीं अब जूनियर एनटीआर की के बाद राणचरण की पत्नी उपासना ने भी बैश की तस्वीरें शेयर की है। रामचरण, उपासना और प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि प्रियंका चोपड़ा ने रामचरण और उपासना को अपने घर पर भी इनवाइट किया था और दोस्तों के साथ उन्होंने पार्टी की।

रामचरण और उपासना ने प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा से भी मुलाकात की। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की इस प्री-ऑस्कर बैश में साउथ एशियन क्षेत्र के फिल्म से जुड़ी कई सेलेब्स ने हिस्सा लिया। कई ऑस्कर में नॉमिनेट हुए सदस्यों ने भी इस पार्टी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसी क्रम में आरआरआर की टीम भी वहां मौजूद थी।

एकेडमी अवार्ड्स की बात करें तो यह 13 मार्च को आयोजित होने जा रहा है। यह लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थियेटर में आयोजित होगा। यह भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर सुबह 5:30 बजे से प्रसारित होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X