गुंडे के कैबरे डांस में प्रिंयका को पलक ने दी आवाज!
गुंडे फिल्म के लिए हाल ही में एक प्रिंयका चोपड़ा पर एक कैबरे डांस शूट किया गया है। इस गाने की डबिंग हाल ही में की गयी है और अब इस कैबरे गाने की शूटिंग हो रही है। पिछले तीन दिनों से इस गाने की शूटिंग शुरु की है और फिल्म के निर्देशक जफर ने बताया है कि इस गाने की शूटिंग अभी तीन दिनों तक और चलेगी। कुछ सूत्रों के अनुसार इस गाने को पलक मुंचाल ने गाया है हालांकि इस गाने को लेकर पलक ने कुछ भी कहने से मना किया है क्योंकि यशराज फिल्म्स द्वारा उन्हें इस गाने के बारे में कुछ भी कहने को मना किया गया है।
पलक मुंचाल की आवाज को आशिकी 2 से काफी पसंद की गया और साथ ही आशिकी 2 के गानों ने पलक को इंडस्ट्री में एक नयी पहचान दी है। फिल्म के गाने लोगों को इतना पसंद आए की उसके बाद से पलक को एक के बाद एक बड़े प्रोडक्शन हाउस से फिल्मों के ऑफर आ रहे हैं। पलक इस बात से बेहद खुश हैं कि उन्होंने प्रिंयका चोपडा़ को आवाज दी है। लेकिन पलक मुंचाल ने इस गाने के बारे में कुछ भी बात करने से इंकार कर दिया है। क्योंकि उन्हें यशराज फिल्मस की तरफ से इस बारे में बताने की इजाजत नहीं दी गयी है।
प्रियंका के कैबरे की डांस के बारे में सुनकर सभी काफी उत्सुक हैं कि आखिर कैबरे डांस करते हुए प्रिंयका कैसी दिखेंगी। प्रिंयका चोपड़ा के सभी फैन्स उनके इस नये अवतार को देखने के लिए काफी उत्सुक नज़र आ रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म शूटआउट एट वडाला में पहली बार प्रिंयका चोपडा़ ने एक आईटम सॉंग किया था और अब वो कैबरे डासं करती दिखेंगी।


Click it and Unblock the Notifications