एक बार फिर ट्रोल हुईं प्रियंका टोपड़ा..लोगों ने साड़ी पहनने की दी नसीहत
प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ सालों से हॉलीवुड में भारत का नाम ऊंचा कर रही हैं और सफलता की नई इबारत लिख रही हैं। फिलहाल प्रियंका चोपड़ा के पास दो हॉलीवुड फिल्में हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर कोई एक दूसरे को बधाई दे रहा था और प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने फैन्स को बधाई दी। उन्होंने गले में एक दुपट्टा पहना जो तिरंगे के रंग का था।
बस यूजर्स को यही बात हजम नहीं हुई और उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ै। सभी बस प्रियंका चोपड़ा पर मानो बरस पड़े। किसी ने उन्हें साड़ी पहनने की सलाह दी तो किसी ने पूरे कपड़े पहनने की।ये इंस्टाग्राम पर बैठे वो यूजर्स हैं जिन्हें शायद यही करना अच्छा लगता है।

कुछ लोगों ने प्रियंका चोपड़ा को सपोर्ट भी किया और उनकी तारीफ भी की। प्रियंका चोपड़ा के फैन्स ने आलोचकों को करारा जबाब भी दिया। हालांकि इस पर प्रियंका चोपड़ा ने अपना रिएक्शन नहीं दिया है।
बहरहाल नीचे आप भी देखिए कैसे प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल किया गया और आप भी हमें अपने कमेंट्स जरूर दें कि क्या प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल करना सही है।
वहीं कुछ लोगों ने प्रियंका चोपड़ा का सपोर्ट भी किया और उनकी तारीफ भी की।


Click it and Unblock the Notifications


