"हिंदी फिल्मों में सिर्फ हिप्स और b**bs पर रहता है फोकस", प्रियंका चोपड़ा का अजीबोगरीब बयान वायरल, हुईं ट्रोल

Priyanka Chopra brutally trolled: प्रियंका चोपड़ा ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन पर हर भारतीय गर्व करता है। वह ग्लोबल स्तर पर लोकप्रियता हासिल कर रही हैं और फैंस भी उनसे काफी उम्मीदें लगाए रखते हैं। ऐसे में प्रियंका का छोटे से छोटा बयान भी सुर्खियों में बन जाता है। हाल ही में एक्ट्रेस का एक पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे लेकर उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ रहा है।
यह वीडियो 68वें एमी अवार्ड्स (2016) के दौरान का है, जहां प्रियंका एक जर्नलिस्ट से बात करती दिख रही हैं। वीडियो में प्रियंका किसी सवाल का जवाब देते हुए कहती हैं कि Indian Films is all about hips and boobs.. मतलब कि भारतीय फिल्में सिर्फ हिप्स और बूब्ब के बारे में होती हैं। इसके बाद में कुछ डांस मूव्स भी करके दिखाती हैं।
लोग प्रियंका को कर रहे हैं ट्रोल
प्रियंका चोपड़ा के इस वीडियो पर उन्हें फिर से ट्रोल किया जा रहा है और लोग अपनी नाराजगी जता रहे हैं। भारतीय सिनेमा पर प्रियंका का यह कमेंट लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया और लोग याद दिला रहे हैं कि इसी बॉलीवुड ने उन्हें पहचान दिलाई है।
In an Old video,from Emmy awards in 2016 Priyanka Chopra was asked by a reporter to show some indian movies dance moves. PeeCee than said Indian movies is are all about “ Hips and Boobs”.
by u/Left_Bee5657 in BollyBlindsNGossip
वारयल वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- "इंडियन सिनेमा को इसे बैन कर देना चाहिए..", वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- मैं जानता हूं कि भारतीय फिल्म उद्योग के साथ बहुत सारे मुद्दे हैं लेकिन जिस तरह से ये लगातार अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय उद्योग के बारे में बात करती हैं वह बहुत गलत है।


Click it and Unblock the Notifications