..................... ऑस्कर नॅामिनेशंस के ऐलान को लेकर प्रियंका चोपड़ा पर शख्स ने उठाया सवाल, मिला जवाब Priyanka chopra troll over presenting oscar nomination actress reply by tweet - Hindi Filmibeat

ऑस्कर नॅामिनेशन को लेकर शख्स ने प्रियंका चोपड़ा पर उठाया सवाल, एक्ट्रेस ने दिखाई अपनी 60 फिल्मों की लिस्ट

ऑस्कर नॅामिनेशंस के ऐलान का जिम्मा इस साल प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के साथ उठाया। प्रियंका चोपड़ा ने 93 वें एकेडमी पुरस्कार नॅामिनेशंस की घोषणा हाल ही में की।

इससे सभी वाकिफ हैं कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ये सबसे बड़ा और शानदार पुरस्कार माना जाता रहा है। किसी भी कलाकार के लिए ये बड़ी उपलब्धि है। लेकिन प्रियंका चोपड़ा को आखिर क्यों इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई, इसे लेकर उनसे एक शख्स ने सोशल मीडिया पर सवाल पूछ लिया। इस पर प्रियंका चोपड़ा ने ऐसा रिएक्शन दिया कि शख्स को अपना पोस्ट हटाना पड़ा।

Priyanka chopra,

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विदेश के एक रिपोर्टर पीटर फोर्ड ने पोस्ट करते हुए लिखा कि इन दोनों का अनादर नहीं करता, पर फिल्मों के प्रति उनके योगदान को देखते हुए मुझे नहीं लगता है कि वे ऑस्कर नॅामिनेशंस का ऐलान करने के लिए योग्य हैं। पीटर के इस सवाल पर प्रियंका चोपड़ा ने जवाब देते हुए लिखा कि किसी की काबिलियत पर आपके विचारों को जरूर पसंद करूंगी।

ये रहे मेरे 60 प्लस फिल्म्स आपके लिए। प्रियंका चोपड़ा के जवाब को पाने के बाद रिपोर्टर ने अपना पोस्ट वहां से हटा दिया है। प्रियंका ने जिस अंदाज में अपना रिएक्शन दिया है इसकी तारीफ सोशल मीडिया पर जमकर की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X