प्रियंका के गायन से हैरान संगीतकार
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अभी तक अपनी खूबसूरती से लोगो को हैरान किया है लेकिन संगीतकार विशाल डडलानी उनकी गायन क्षमता से हैरान रह गए।
फिल्म अनजाना अनजानी में प्रियंका चोपड़ा ने एक गाना गाया है। फिल्म के संगीतकार विशाल हो जैसी आवाज चाहिए थी प्रियंका की आवाज वैसी ही थी।
विशाल ने इस बात की पुष्टि की और कहा कि उन्हें जैसी आवाज़ चाहिए थी प्रियंका चोपड़ा ने ठीक उसी तरह से गाना गाया। उन्होने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि प्रियंका इतना अच्छा गाना गाती हैं।
अनजाना-अनजानी यशराज बैनर की फिल्म है जिसमें रनबीर कपूर के साथ प्रियंका चोपड़ा नज़र आएंगी।
anjana anjani अनजाना अनजानी प्रियंका चोपड़ा रनबीर कपूर विशाल डडलानी priyanka chopra ranbir kapoor vishal dadlani


Click it and Unblock the Notifications