गंगाजल 2 ने उड़ा दी प्रियंका चोपड़ा की नींद!
सत्याग्रह हो या सरकार राज या फिर गंगाजल प्रकाश झा ने अपनी हर एक फिल्म में हमारे समाज, कानून, सरकार की कुछ ऐसी सच्चाइयों को सामने रखा है जिन्हें देखकर हमारी यंग जेनरेशन हमेशा काफी इंप्रेस हुई है। अब जल्द ही अजय देवगन स्टारर हिट फिल्म गंगाजल का दूसरा भाग लेकर प्रकाश झा जल्द ही आ रहे हैं।
गंगाजल 2 में प्रियंका चोपडा़ मुख्य किरदार में हैं और खबर है कि गंगाजल 2 ने प्रियंका चोपड़ा की नींदें उड़ा रखी हैं। असल में बात ये है कि गंगाजल 2 की शूटिंग जल्द ही प्रियंका चोपड़ा शुरु करने वाली हैं और उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर सुबह के करीब 4 बजे अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें लिखा है कि नयी शुरुआत को लेकर थोड़ा सा नर्वस हूं लेकिन बहुत उत्साहित हूं। इंतजार ही नहीं हो रहा गंगाजल 2 का जो कि एक दिन बाद शरु होने जा रही है।
इसके अलावा एक और ट्वीट किया और लिखा पोस्ट पैक अप ड्रीम्स। यानी कि शूट शुरु होने से से पहले पैक अप के सपने जिन्होंने प्रियंका की नींद उड़ा दी है।


Click it and Unblock the Notifications












