सलमान खान की 'भारत' रिजेक्ट- इस सुपरस्टार के साथ प्रियंका की बड़ी फिल्म FINAL
Recommended Video

जबसे प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की भारत को रिजेक्ट किया है। चर्चा थी कि प्रियंका निक जोनस से शादी करने वाली हैं इसीलिए उन्होंने फिल्म छोड़ी। लेकिन बता दें, शादी के लिए नहीं बल्कि प्रियंका ने अगले हॉलीवुड प्रोजेक्ट के लिए भारत को इंकार किया है। प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड सुपरस्टार क्रिस प्रैट के साथ Cowboy Ninja Viking नामक फिल्म में नजर आएंगी।
15 दिन- और अक्षय कुमार का बॉक्स ऑफिस धमाका- लगातार तीसरी बार गोल्ड
क्रिस प्रैट हॉलीवुड के बड़े स्टार हैं, जिन्हें हमने ऐवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर, जुरासिक वर्ल्ड, गार्डियंस ऑफ़ द गैलेक्सी, जीरो डार्क थर्टी, पैसेंजर्स जैसी फिल्मों में देखा है। सूत्रों की मानें तो Cowboy Ninja Viking में प्रियंका अहम किरदार में नजर आएंगी और क्रिस के साथ रोमांस करते दिखेंगी।

लिहाजा, अब वजह साफ है कि प्रियंका चोपड़ा ने भारत से क्यों दूरी बना ली। सूत्रों के अनुसार, भारत में सलमान- प्रियंका के बाद भी कई कलाकारों की एंट्री होने लगी, जिसके बाद प्रियंका को लगा कि फिल्म में उनकी अहमियत कम हो सकती है। प्रियंका अब फरहान अख्तर के साथ सोनाली बोस की फिल्म में नजर आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications