2019 धमाका.. दो 'ब्लॉकबस्टर' सुपरस्टारर्स.. शानदार बॉयोपिक.. FINAL
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान 'दंगल' के बाद एक और बॉयोपिक के साथ तैयार हैं। जी हां, एक साल में एक फिल्म करने वाले इस खान सुपरस्टार के हाथों में फिलहाल दो फिल्में हैं। पहली ठग्स ऑफ हिंदुस्तान.. दूसरी राकेश शर्मा बॉयोपिक, जिसे अब कंफर्म कर दिया गया है।
दो सुपरस्टार.. दो ब्लॉकबस्टर फिल्में.. और जोरदार टक्कर!
खैर, ताजा खबरों की मानें तो राकेश शर्मा बॉयोपिक में आमिर खान के साथ बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी फाइनल हो चुकी हैं। फिल्म में प्रियंका भी अंतरिक्षयात्री बनी नजर आएंगी। बता दें, इस जोड़ी ने आज तक साथ काम नहीं किया है।

वहीं, खबरें हैं कि प्रियंका चोपड़ा कल्पना चावला बॉयोपिक भी करने वाली हैं। लिहाजा, बैक टू बैक दो फिल्मों में प्रियंका अंतरिक्षयात्री के किरदार में दिखेंगी। आमिर की यह फिल्म 2018 मई, जून तक फ्लोर पर जाएगी। कोई शक नहीं कि यदि फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और आमिर खान की जोड़ी बन जाती है.. तो यह किसी धमाके से कम नहीं होगा।
फिल्म के लिए आमिर खान, सिद्धार्य रॉय कपूर और रॉनी स्क्रूवाला ने हाथ मिलाया है। फिल्म का नाम होगा- सैल्यूट। सिद्धार्थ रॉय कपूर इसे अपने नए प्रोड्कशन हाउस RKF बैनर तले रिलीज करेंगे।
खैर, सिर्फ राकेश शर्मा बॉयोपिक ही नहीं.. बल्कि बॉलीवुड में फिलहाल बॉयोपिक फिल्मों की बाढ़ सी आई है। यहां देंखे लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications












