Sanjay Leela Bhansali से मिलेंगी Priyanka Chopra? देसी गर्ल कर सकती हैं बड़ा ऐलान!

priyanka chopra,

देसी गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस वक्त भारत में हैं और सुबह उनका स्वागत किया गया है। गौरतलब है कि वो तीन साल पर वापस आईं हैं और इसको लेकर उन्होने खुद सोशल मीडिया पर खुलासा किया था। लेकिन अब जो खबर उनके अगले प्रोजेक्ट को लेकर आ रही है वो काफी पसंद की जा रही है। चर्चा है कि प्रियंका चोपड़ा संजय लीला भंसाली से मिलेंगी और एक फिल्म पर उनके साथ बातचीत जारी है।

सभी जानते हैं कि उनकी आखिरी हिंदी फिल्म फरहान अख्तर के साथ सोनाली बोस की द स्काई इज़ पिंक थी, और उनके प्रशंसक उन्हें एक और बॉलीवुड फिल्म में देखने के लिए उत्सुक हैं। एक रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि निर्माता विशाल भारद्वाज और संजय लीला भंसाली से मुलाकात करेगी।

अगर ऐसा होता है तो निश्चित ही ये तीनों मिलकर एक बड़ा धमाका करने वाले हैं और फैंस के लिए ये किसी शानादार ट्रीट से कम नहीं होगा। प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद काफी कम ही इंडिया आती हैं और इतना लंबा गैप का कारण कोरोना काल भी बताया जा रहा है। वो कोविड के पहले भारत में थीं।

विशाल भारद्वाज और संजय लीला भंसाली-

सभी जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने संजय लीला भंसाली के साथ काम किया है और विशाल भारद्वाज से उनका लगाव काफी पुराना है। भारत पहुंचते ही वो इन दोनों से मिलेंगी और संभव है कि प्रोजेक्ट का ऐलान भी हो जाए। करीबी सूत्रों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा कहानी पर चर्चा करेंगी और स्क्रिप्ट सुनने के बाद ऐलान भी तुरंत कर सकती हैँ। फिलहाल वो खबरों का हिस्सा हैं।

संजय लीला भंसाली के साथ हिट-

प्रियंका चोपड़ा ने संजय लीला भंसाली के साथ मिलकर काफी शानदार काम किया है और हिट फिल्में दी हैं। बाजीराव मस्तानी में उनकी शानदार परफॉर्मेंस हो या फिर रामलीला में दमदार आइटम नंबर, प्रियंका चोपड़ा अक्सर उनके साथ दिखी हैं। अब किस तरह के प्रोजेक्ट पर संजय के साथ उनकी बात हो रही है ये बड़ा विषय है।

सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं-

प्रियंका चोपड़ा भले ही भारत में ना रहती हों लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से वो जुड़ी रहती हैं और अपने फैंस को कई बार जवाब भी देती हैं। उनकी तस्वीर सामने आते ही तेजी से वायरल होती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X