..................... Priyanka Chopra to give a nod to 4 films in December - Hindi Filmibeat

जल्द चार फिल्म साइन करेंगी प्रियंका चोपड़ा!

प्रियंका चोपड़ा कुछ समय के लिए वापस अपने घर लौट रही हैं। यहां आकर प्रियंका चार फिल्में साइन करेंगी।

By Shivani Verma

लीजिए प्रियंका चोपड़ा के फैन्स के लिए गुड न्यूज़ आ गई है। और वो ये है कि प्रियंका जल्द ही अपने घर लौटने वाली हैं, और वो भी एक या दो दिन के लिए नहीं..बल्कि लंबे समय के लिए। और रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका के पास अंग्रेज़ी और हिंदी प्रोजेक्ट्स के ढेर सारे ऑफर हैं। दिसंबर में यहां आने के बाद प्रियंका एक नहीं बल्कि चार फिल्में फाइनल करेंगी।

Priyanka Chopra

आपको बता दें कि प्रियंका दिसंबर के पहले सप्ताह में यहां आएंगी और करीब तीन सप्ताह के लिए रुकेंगी। इस बीच सभी अंग्रेज़ी और हिंदी स्क्रिप्ट को पढ़ने के लिए पूरा समय लेंगी, जिसके बाद चार फिल्में फाइनल करेंगी।

हालांकि वो फिल्में हिंदी होंगी, अंग्रेज़ी होंगी या मिली-जुली होंगी, इसकी जानकारी नहीं है। बस सभी को प्रियंका से उम्मीद है कि वो हिंदी फिल्म ज़रूर साइन करेंगी।

First LOOK: अक्षय कुमार की अगली फिल्म शुरू.. टॉयलेट-एक प्रेम कथा

वहीं आपको याद दिलाते चलें कि पिछले दिनों सुनने में आया था कि वो जल्द ही बॉलीवुड फिल्म साइन करने की खबर हम सभी को देंगी। वहीं यहां तीन सप्ताह रुकने के बाद प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर क्वांटिको के अगले सीज़न की शूटिंग के लिए चली जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X