प्रियंका चोपड़ा का हॉलीवुड पर राज, बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए ऑस्कर नॉमिनेशन!
प्रियंका चोपड़ा ने अब धीरे धीरे हॉलीवुड में भी अपने कदम एकदम जमा लिए हैं। खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा को इस साल अपनी फिल्म द व्हाइट टाइगर के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का ऑस्कर नॉमिनेशन भी मिल सकता है। ऐसा हॉलीवुड की वैराईटी मैगज़ीन की prediction लिस्ट कहती है।
इस लिस्ट में प्रियंका का नाम काफी ऊपर है। उनके साथ मेरिल स्ट्रीप, हान येनरी, क्रिस्टीन स्कॉट थॉमस और ओलीविया कोलमैन जैसी हीरोइनें के नाम शामिल है।

प्रियंका की फिल्म द व्हाइट टाइगर 2019 दिसंबर में पूरी हो चुकी थी। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ राजकुमार राव भी नज़र आएंगे। दिलचस्प ये है कि ये फिल्म अभी तक रिलीज़ भी नहीं हुई है।
अरविंद अडिगा की नॉवेल The White Tiger पर आधारित इस फिल्म में प्रियंका बिल्कुल ही अलग अवतार में दिखाई देंगी। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी। गौरतलब है कि बीते 10 सालों में प्रियंका चोपड़ा ने ग्लोबल स्टार का दर्जा कमाया है।


Click it and Unblock the Notifications











