इस सुपरस्टार ने सबको छोड़ा पीछे.. मिलेगा वेराइटी ऑफ वुमन अवार्ड
इसमें कोई शक नहीं है कि प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में जितना नाम कमाया है उतना किसी और स्टार ने नहीं कमाया। क्वांटिको से प्रियंका चोपड़ा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। प्रियंका ने कई अवार्ड्स भी जीते और अब प्रियंका चोपड़ा के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है।
प्रियंका चोपड़ा को असल में वेराइटी पावर ऑफ वुमन अवार्ड से नवाजा जाएगा। उनके साथ पैटी जेनकिंस और मिशेल पेफिफिर को भी इस अवार्ड से नवाजा जाएगा। प्रियंका चोपड़ा के लिए बेशक यह बड़ी बात है।

प्रियंका चोपड़ा ने इसके साथ ही पूरी दुनिया में सबसे अधिक कमाने वाली एक्ट्रेस में सातवें नंबर पर आई हैं।उनकी कुल कमाई 100 करोड़ से अधिक है जो बॉलीवुड में बड़े बड़े सुपरस्टार्स की होती है।
प्रियंका चोपड़ा का बॉलीवुड में भी 17 सालों का करियर रहा है और पहली ही फिल्म से उन्होंने दिखा दिया था कि वो सही मायनो में सुपरस्टार हैं।उन्होंने बॉलीवुड में भी एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं और फिलहाल हॉलीवुड में भी बहुत तेजी से आगे बढ़ रही हैं। आगे की स्लाइड पर देखिए बॉलीवुड में प्रियंका का शानदार करियर।


Click it and Unblock the Notifications