एक बार फिर ऑस्कर में दिखेगा भारत का जलवा..क्योंकि आ रही हैं..
प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर ऑस्कर में आने के लिए तैयार हैं और ये प्रियंका चोपड़ा ने खुद कंफर्म किया है।
पिछली बार ऑस्कर में प्रियंका चोपड़ा ने भारत का मान बढ़ा दिया था। वो पहली ऐसी एक्ट्रेस थीं जो ऑस्कर में अवार्ड प्रजेंटर बनी थीं।इस साल भी प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर अवार्ड में जाएंगी। पहले तो इस बात की पुष्टी नहीं हुई थी लेकिन अब खुद प्रियंका चोपड़ा ने इसकी पुष्टि की है।
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर इसकी पुष्टि की कि वो ऑस्कर में जा रही हैं। उन्होंने Mick Jagger के साथ अपनी तस्वीर भी पोस्ट की। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के लुक की पिछले साल भी काफी तारीफ हुई थी।

[हो जाइए तैयार..इंस्टाग्राम पर डेब्यू कर रहे हैं ये सुपरस्टार]
यहां तक की उनका ऑस्कर ड्रेस गूगल सर्च में भी टॉप पर आया था। उम्मीद है कि इस साल भी प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर में तारीफ बटोरने में कामयाब रहेंगी जैसा उन्होंने पिछले साल किया था।
खबरें ऐसी आ रही थी कि दीपिका पादुकोण भी ऑस्कर में जाएंगी लेकिन फिलहाल अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन अब प्रियंका चोपड़ा के फैन्स को जरुर रविवार का इंतजार रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications











