प्रियंका की थकान के पीछे पापा की याद तो नहीं!
प्रियंका चोपड़ा अपने पिता के बहुत करीब थीं। उन्होंने तो अपने हाथ पर अपने पापा के प्रति अपने प्यार को दर्शाते हुए डैडी लिटिल गर्ल का एक टैटू भी बनवाया जो कि उनके और उनके पिता के करीबी रिश्ते का सबूत है। लेकिन पिछले ही साल अचानक ही प्रिंयंका के पिता का निधन हो गया और उसके बाद प्रियंका बहुत ही अकेली हो गयीं और टूट सी गयीं। लेकिन उन्होंने इस घटना के चार दिन बाद ही अपनी फिल्म मैरीकॉम की शूटिंग शुरु कर दी। मैरीकॉम एक महिला एथिलीट के जीवन पर आधारित फिल्म है। इसके अलावा प्रिंयका ने अपने एलबम के लिए भी लगातार काम जारी रखा जिसकी वजह से उन्हें कई बार इंडिया और लॉस एंजेल्सट का सफर करना पड़ता।
हाल ही में जब करन जौहर के शो में करन ने प्रियंका से पूछा कि वो क्यों इतना बिजी रहने की कोशिश करती हैं तो इसपर प्रियंका ने कहा कि पापा के जाने के बाद वो बहुत अकेली हो गयी थीं। लेकिन वो एक पब्लिक फीगर हैं और वो खुद के इससे अलग नहीं देख सकतीं। इसलिए वो अपने काम पर वापस लौट आईं। हालांकि उन्होने किसी को महसूस नहीं कराया लेकिन अंदर से वो आज भी बहुत दुखी और अकेली हैं। इसलिए वो कोशिश करती हैं कि इतना काम करें कि घर जाने के बाद वो सो जाएं और उन्हें कुछ भी सोचने का मौका ना मिले। लेकिन कब तक प्रिंयका इस तरह खुद को परेशान करतीं आखिरकार उन्हें भी ये एहसास हो गया है कि वो कुछ ज्यादा ही खुद को प्रेशर में रख रही हैं। उन्हें अब आराम की जरुरत है।


Click it and Unblock the Notifications












