प्रिंयका चोपड़ा हैं सीरियल किसर एक्ट्रेस!

प्रियंका के साथ इस कांटेस्ट में जो बाकी की हिरोइनें थीं उनमें ऐश्वर्या राय, करीना कपूर, दीपिका पादुकोन, अनुष्का शर्मा का नाम भी शामिल है। प्रियंका के बाद दूसरे नंबर पर ऐश्वर्या राय बच्चन और तीसरे नंबर पर करीना कपूर रहीं।
प्रियंका की किंसिंग का मुकाबला बॉलीवुड की कोई और अभिनेत्री नहीं कर सकी। फैशन, अग्निपथ, सात खून माफ, कमीने, ऐतराज जैसी फिल्मों में प्रियंका चोपड़ा ने जिस तरह के पैशिनेट और बिंदास किसिंग सीन्स दिए थे उनकी बराबरी और कोई अभिनेत्री नहीं पाई। ऐश्वर्या राय का रितिक रोशन के साथ 'धूम' फि्ल्म में, 'रावण' में अभिषेक बच्चन के साथ और क्यों हो गया ना में विवेक ओबरॉय के साथ किया गया किसिंग सीन काफी चर्चा में रहा। दूसरी तरफ करीना कपूर का '3 इडियट' में आमिर के साथ 'जब वी मेट' में शाहिद कपूर के साथ लिप लॉक काफी सुर्खियों में रहा था।
खैर अब लिपलॉक के इस कॉम्पीटीशन में तो आखिर प्रियंका ने करीना को पीछे कर ही दिया भले ही वो संजय लीला भंसाली की फिल्म में करीना को रिप्लेस नहीं कर पाईं लेकिन इसके बावजूद कम से कम किसिंग के मामले में तो इनका जवाब नहीं।अब तो कहा जा सकता है कि डॉन को जंगली बिल्ली बहुत पसंद है और इस जंगली बिल्ली को किस करना बहुत पसंद है।


Click it and Unblock the Notifications