Priyanka Chopra: नाक की सर्जरी की वजह से दांव पर लग गया था एक्ट्रेस का करियर, हो गई थीं डिप्रेशन का शिकार

Priyanka Chopra reveals about depression: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'सिटाडेल' की वजह से सुर्खियों में हैं। इस सीरीज के प्रमोशन के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर से जुड़े कई खुलासे किए हैं। उन्होंने इंटरव्यू में भी कई खुलासे किए हैं। The Howard Stern शो में अब प्रियंका चोपड़ा ने अब कई बातें शेयर की है।
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया है कि, नाक की प्लास्टिक सर्जरी करवाने के बाद उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा था। यहां तक कि, उनका करियर भी दांव पर लग गया था। उन्होंने बताया कि, नाक की सर्जरी के बाद उन्हें एक साथ तीन फिल्मों से निकाल दिया गया था और वो डिप्रेशन में चली गई थीं।
प्रियंका चोपड़ा ने कहा- ''सर्जरी के बाद मेरा चेहरा एकदम अलग सा दिखने लगा था। मैं बुरी तरह डिप्रेशन में चली गई थी। इसकी वजह से मेरा बॉलीवुड करियर भी दांव पर लग गया था।' प्रियंका चोपड़ा ने ये भी बताया कि उनके पिता ने उन्हें इस बुरे वक्त से निकलने में उनका साथ दिया था और उन्हें इससे बाहर निकलने और कॉन्फिडेंस वापस पाने में मदद की।
उन्होंने बताया कि यह उनके पिता ही थे जिन्होंने उन्हें करेक्टिव सर्जरी करवाने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रियंका चोपड़ा ने कहा- 'मैं उससे डर गई थी लेकिन वह ऐसे था, 'मैं तुम्हारे साथ कमरे में रहूंगा।' प्रियंका चोपडृ़ा ने गदर निर्देशक अनिल शर्मा का भी आभार जताया।
साथ ही अभिनेत्री ने ये भी बताया कि तब अनिल शर्मा इकलौते ऐसे फिल्ममेकर थे जिन्होंने उन्हें प्रोजेक्ट से बाहर नहीं किया। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने फिल्म में लीड रोल से उन्हें साइड रोल में शिफ्ट कर दिया लेकिन फिल्म से बाहर नहीं किया। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने ये भी खुलासा किया कि बॉलीवुड में अपने खिलाफ होने वाली राजनीति से थक गई थी इसलिए ब्रेक लेने का फैसला किया था।
उन्होंने 2012 में अपने सिंगल इन माई सिटी के साथ म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की और इसके बाद हॉलीवुड में उन्होंने पीछे पलटकर नहीं देखा।


Click it and Unblock the Notifications











