'तेरी मेरी कहानी' को लेकर खुश हैं प्रियंका
रियल लाइफ में अपनी प्रेम कहानी को लेकर मशहूर रह चुके शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा रील लाइफ में फिल्म 'तेरी मेरी कहानी' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में पंजाबी लड़की अराधना के किरदार को लेकर प्रियंका काफी उत्सुक हैं और उनका कहना है कि उन्होंने अपनी ओर से इस किरदार को जीवंत बनाने की पूरी कोशिश की है।
इस फिल्म में वह तीन भूमिकाओं में नजर आएंगी। प्रियंका का इस बारे में कहना है कि वह चाहती थी कि अराधना पूरी तरह से पंजाबी बोलने वाली हो, इसलिए उन्होंने इस फिल्म में अपने किरदार को पंजाबी टच देने के लिए पंजाबी लहजे का इस्तेमाल किया है। उम्मीद है कि यह मेहनत सफल होगी।
फिल्म में अराधना का किरदार साल 1910 से सम्बंधित है और प्रियंका इस किरदार को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्सुक हैं। अराधना के गेटअप मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किए हैं। कुणाल कोहली द्वारा निर्देशित तेरी मेरी कहानी 22 जून को पर्दे पर रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications