प्रियंका और शाहिद की प्रेम कहानी यादगार होगी

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म तेरी मेरी कहानी एक यादगार फिल्म होगी। यह फिल्म अलग अलग समय की लव स्टोरी है। प्रियंका ने कहा, यह फिल्म यादगार फिल्म होगी। इसकी कहानी हमें एक जोड़े के बीच शाश्वत प्रेम की यात्रा पर ले जाती है जो न केवल इस जीवन में बल्कि अगले जन्म में प्रेम करने का निश्चय करते हैं। उनका प्रेम इतना मजबूत होता है कि तकदीर भी उन्हें एकसाथ लाना चाहती है।


इस फिल्म में प्रियंका के साथ शाहिद कपूर पर्दे पर दिखाई देंगे। और फिल्म का निर्देशन कुणाल कोहली ने किया है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान प्रियंका कहती है कि इसकी कहानी 1960 में गोविंद और रूकसार से शुरू होती है और फिर मौजूदा समय में 2012 में राधा और कृष के बीच इंगलैंड में पहुंच जाती है तथा फिर पंजाब में 1910 में चली जाती है और वहां पात्र आराधना और जावेद होते हैं।

उन्होंने कहा, यह तीन अलग अलग प्रेम कहानियां हैं लेकिन मैंने 2012 की लव स्टोरी को काफी इंजॉय किया है। आपको बता दें कि यह फिल्म 22 जून, 2012 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की जा रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X