..................... Priyanka Chopra teams up with Salman Khan in Bharat - Hindi Filmibeat

सलमान खान का 2019 ईद धमाका, सुपरस्टार हीरोईन हो गई FINAL, जबरदस्त

Recommended Video

Salman Khan finalizes Priyanka Chopra for his upcoming film | FilmiBeat

सभी अफवाहों की शांत करते हुए.. अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'भारत' में सलमान खान के अपोजिट सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा फाइनल हो चुकी हैं। जी हां, इसकी आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। फिल्म 2019 की ईद पर रिलीज होने वाली है। अली अब्बास जफर ने कहा कि प्रियंका चोपड़ा का किरदार फिल्म की जान है और वह सलमान के बराबर ही फिल्म में दिखेंगी। हमने प्रियंका को इसीलिए लिया है क्योंकि वह उस किरदार में परफेक्ट हैं।

बैक टू बैक 9 हिट फिल्में, क्या 2018 में टूट जाएगा इस सुपरस्टार का रिकॉर्ड!

अतुल अग्निहोत्री और भूषण कुमार के बैनर तले बन रही यह फिल्म 2014 में आई दक्षिण कोरियाई फिल्म 'ओड टू माई फादर' की कहानी पर आधारित है। प्रियंका भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।

Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा ने कहा, मैं सलमान खान और अली अब्बास जफर के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं। मैंने पहले भी इनके साथ काम किया है और काफी कुछ सीखने को मिला है। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस फिल्म के साथ ये क्या अलग करते हैं।

भारत एक आदमी के जीवन की 70 सालों की कहानी है.. जहां वह अलग अलग घटनाओं से गुजरता है। बता दें, फिल्म में सलमान खान 17 से 70 साल तक के लुक में दिखेंगे। बता दें, यह सलमान खान और अली अब्बास जफर की साथ साथ तीसरी फिल्म है। इससे पहले इस जोड़ी ने सुल्तान और टाईगर जिंदा है जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X