..................... प्रियंका चोपड़ा ने यूके में तोड़ा लॉकडाउन, अब दी सफाई | Priyanka Chopra's team reacts to claims that she broke lockdown rules in the UK - Hindi Filmibeat

प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में किया लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन? एक्ट्रेस की टीम ने जारी की सफाई

पिछले दिनों रिपोर्ट्स आई थी कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने एक सैलून में जाकर यूके में लॉकडाउन का उल्लंघन किया है। प्रियंका के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा भी थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो इसके बाद उन्हें पुलिस का सामना भी करना पड़ा। बहरहाल, अब प्रियंका चोपड़ा की टीम ने एक बयान जारी किया है और इस घटना पर सफाई दी है।

प्रियंका चोपड़ा की टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वह अपनी आने वाली फिल्म के रोल के लिए हेयर कलर कराने के लिए पहुंची थीं। इसके लिए उन्होंने सरकारी नियमों के मुताबिक परमिशन भी ली थी और उन्होंने प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया था। पुलिस ने उन पर कोई जुर्माना नहीं किया है।

Priyanka Chopra

ब्रिटेन में इस समय कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का मामला काफी बढ़ चुका है, इसीलिए वहां की सरकार ने सैलून और स्पा जैसी चीजों को बंद करके रखा है।

प्रियंका चोपड़ा इस समय लंदन में रहकर अपनी आने वाली फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग कर रही है। प्रियंका के प्रवक्ता ने बताया है कि सलून को केवल प्रॉडक्शन हाउस के लिए निजी तौर पर खोला गया था जिसमें सभी सरकारी गाइडलाइंस का पालन करना था। बता दें, प्रियंका अभी भी निक जोनस के साथ लंदन में ही रह रही हैं।

इस फिल्म में निक सिर्फ एक कैमियो करेंगे जबकि प्रियंका के साथ फिल्म में सैम ह्यूगन, सेलिन डियोन जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में होंगे। 'टेक्स्ट फॉर यू' के अलावा प्रियंका चोपड़ा मैट्रिक्स 4, द व्हाइट टाइगर, We Can Be Heroes जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X