"मैं केवल BRA पहनकर बस अपने बेडरूम में रह सकती हूं"

प्रियंका चोपड़ा यूं तो काफी बोल्ड हैं, लेकिन कुछ चीज़ों में उन्हें शर्म आती है और इन्हीं कुछ चीज़ों पर उन्होंने हाल ही में बात की। इधर कुछ दिनों से लड़कियां और उनकी ब्रा काफी चर्चा में आ गई है। पहले कैटरीना कैफ की फिल्म में इस सीन पर बवाल हुआ।

इसके बाद एक बिग बॉस कंटेस्टेंट ने पूरा ब्रा कैंपेन चला दिया। फिर किम कारदाशियां, बिना ब्रा पहने निकल गईं। और अब प्रियंका चोपड़ा ने ब्रा से लेकर बेडरूम तक पर बात की है।

Priyanka Chopra Bold statements

उनसे पूछा गया कि क्या वो ब्रा के बिना बाहर निकल सकती हैं? प्रियंका का जवाब बड़ा साधारण सा था कि हां केवल तब तक जब तक मैं अपने बेडरूम में हूं। बेडरूम से बाहर निकलने के लिए मुझे ब्रा के ऊपर एक शर्ट ज़रूर चाहिए। मैं इस मामले में इतनी बेधड़क नहीं हूं।
[#Stardom: प्रियंका चोपड़ा की फीस सुनकर होश उड़ जाएंगे, अक्षय कुमार से भी ज़्यादा]

वहीं पैंट की जगह लेगिंग्स पहनने पर भी प्रियंका चोपड़ा का कहना था कि वो ऐसा तभी कर सकती हैं जब लेगिंग्स शरीर से चिपका हुआ ना हो। इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सुसाइड, शादी और बच्चों पर कुछ बोल्ड बयान दिए थे -

ऐसे आदमी का क्या भरोसा
प्रकाश जाजू कभी प्रियंका के मैनेजर हुआ करते थे। उनका कहना था कि तीन बार प्रियंका ने सुसाइड की कोशिश की थी और एक बार तो उन्हें कंट्रोल करने के लिए कुर्सी से बांध कर रखना पड़ा था। प्रियंका का कहना है कि आप लोग भी उस आदमी को तवज्जो दे रहे हैं जिसकी बात का कोई भरोसा ही नहीं किया जा सकता है। जो अभी अभी जेल से बाहर आया है।

बच्चे के लिए पति नहीं चाहिए
हाल ही में प्रियंका की इस बयान पर काफी आलोचना हुई जब उन्होंने कहा कि बच्चा पैदा करने के लिए उन्हें किसी आदमी की ज़रूरत नहीं है। बल्कि किसी काम के लिए आदमी नहीं चाहिए।

किसी और का गला घोंटूं
अपनी तीन बार सुसाइड करने की कोशिश पर प्रियंका ने कहा कि मैं ऐसा कभी नहीं कर सकती। सुसाइड करने से पहले मैं जाकर उसका गला घोंट दूंगी जो मुझे सुसाइड करने पर मजबूर कर रहा है।

रिलेशनशिप है तो दिल टूटेगा
अगर रिलेशनशिप है तो वो जब भी वो टूटेगा, दिल भी टूटेगा और बहुत दर्द भी होगा। मैं इसलिए अब इन सब बातों से कोसों दूर रहती हूं। मैं ठीक हूं वाला कोई ज़ोन नहीं होता, दिल टूटा नहीं कि आपकी वाट लग जाएगी।

पीट पीटकर बदला लूंगी
अगर मुझे किसी ने धोखा दिया तो मैं उसकी पीट पीटकर जान ले लूंगी। अगर मैं किसी रिलेशनशिप में हूं तो धोखे की कोई जगह नहीं है।

बच्चे चाहिए पर पति....
मुझे बच्चों से बहुत प्यार है पर पति के लिए अभी मैं तैयार नहीं हूं। इसलिए बच्चे तो चाहिए पर पति नहीं चाहिए।

पार्टनर तो है पर...
किसने कहा कि मेरे पास कोई साथी नहीं है। हां मैं हमेशा घूमती नहीं हूं इसलिए हम साथ में ज़्यादा वक्त नहीं बिता पाते पर इसका ये मतलब नहीं है कि मैं अकेली हूं।

किसी और से प्यार है तो है
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर हमेशा इसलिए होते हैं कि क्योंकि लोग बुज़्दिल होते हैं और अपनी पत्नी या पति को ये कहने से डर जाते हैं कि अब मैं तुमसे नहीं किसी और से प्यार करता हूं।

हीरे जैसा पति पर हीरे वाला नहीं
मुझे हीरे जैसा पति चाहिए लेकिन हीरे खरीद कर देने वाला पति नहीं चाहिए। उतना तो अपने लिए मैं खुद भी कर सकती हूं पति की ज़रूरत नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X