Priyanka Chopra ने 'सिटाडेल' में धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस को लेकर किया खुलासा, आइब्रोज पर है चोट का निशान

By Filmibeat Desk
priyanka-chopra-talks-about-action-sequences-for-citadel-reveals-i-have-a-scar-on-my-eyebrow

Priyanka Chopra: हाल में प्राइम वीडियो ने सिटाडेल का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर जारी किया, जो कि अमेज़न स्टूडियो और रुसो ब्रदर्स के एजीबीओ की एक ग्लोबल स्पाई सीरीज है। इस ट्रेलर ने पहली झलक के साथ ही इंटरनेट पर धूम मचा रखी है और अपने जबरदस्त एक्शन और ब्रेथ-टेकिंग विजुअल्स के साथ सभी को हैरान कर रहा है।

इस सीरीज के धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान देसी गर्ल ने भी शानदार स्टंट किए, जिसने इसे उनके लिए एक यादगार अनुभव बना दिया।

इन स्टंट को परफॉर्म करने के बाद प्राउड फील कर रहीं लीड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस ने कहा, "मेरी आइब्रोज पर एक निशान है और वह सिटाडेल के सौजन्य से है। मैं इसे अब कवर भी नहीं करती क्योंकि वो स्टंट कमाल के थे। मुझे लगता है कि जो और एंथोनी (Joe and Anthony) अपने शो में सबसे अविश्वसनीय स्टंट टीम को शो में लाए। उन्होंने इस बिजनेस में बेस्ट के साथ काम किया है। हम ऐसे लोगों के साथ काम करने के लिए वास्तव में लकी थे। हमारी स्टंट टीम अविश्वसनीय थी।"

प्रियंका ने यह भी कहा कि कहानी स्टंट के साथ गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा, "इन विशाल एक्शन सीन्स के बारे में इतना रोमांचक यह है कि वे ड्रामा और स्टोरीटेलिंग से भरे हैं। हमें इन किरदारों के बारे में बहुत कुछ देखने को मिलता है, वे कैसे शारीरिक रूप से बातचीत करते हैं, न केवल अच्छे एक्शन सीक्वेंस बल्कि उनमें फुल ऑन ड्रामा है, इसलिए सभी स्टंट में एक तरह की कहानी है। और वह मेरे लिए बहुत अच्छा और नया था।"

प्रियंका चोपड़ा के साथ इस ग्लोबल सीरीज में रिचर्ड मैडेन, स्टेनली टुकी और लेस्ली मैनविल शामिल हैं। रूसो ब्रदर्स के एजीबीओ और शो रनर डेविड वील द्वारा एक्जीक्यूटिव निर्मित सिटाडेल 28 अप्रैल से विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर 240 देशों और क्षेत्रों में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सहित कई भाषाओं में स्ट्रीम होगी।

Read more about: priyanka chopra citadel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X