बेटी के लिए प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया बेहद प्यार, बोलीं- मैं उस पर डर नहीं थोपूंगी

बॅालीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बेटी के संबंध में बात की। साथ ही प्रियंका ने अपने और पति निक जोनस के माता-पिता बनने की जिम्मेदारी पर भी खुलकर राय साझा की। एक बातचीत में प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि हम भी नए माता-पिता हैं। मैं हमेशा इसके बारे में सोचती रहती हूं।

मेरा यह मानना है कि बच्चे आपके जरिए आते हैं। आपसे नहीं। मैं कभी भी अपने बच्चे पर अपनी इच्छाएं और डर नहीं थोपूंगी। प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा कि बच्चे आपके जरिए रास्ता तलाश कर अपनी जिंदगी खुद बना सकते हैं। मैं इन सब में इस वजह से यकीन रखती हूं क्योंकि मेरी भी इसी से मदद हुई है।

Priyanka Chopra

मेरे माता-पिता कई मामलों में मुझे जज नहीं करते थे। प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने कहा है कि वह अपनी नातिन के भारत आने का इंतजार कर रही हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की बेटी केवल 4 महीने की है।प्रियंका और निक की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से है। दोनों ने 2 दिसंबर, 2018 को उदयपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 22 जनवरी को अपने बच्चे के जन्म की घोषणा की। सरोगेसी की मदद से प्रियंका मां बनी हैं। काफी समय बाद यह जानकारी लीक हुई है कि प्रियंका चोपड़ा ने बेटी को जन्म दिया है। प्रियंका ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर कई सारी तस्वीरों के बीच उनकी बेटी की नर्सरी की फोटो भी शेयर की थी। फोटो में आप देखेंगे कि एक तरफ टेडी बेयर रखा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X