द एलेन डिजेनरस टीवी शो में प्रियंका चोपड़ा ने लगाया टकीला शॉट
एलेन डिजेनरस टीवी चैट शो के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने लगाया टकीला शॉट।
प्रियंका चोपड़ा सबके सामने टकीला शॉट पीने के बाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल हुआ यूं कि, हाल ही प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर विनर एलेन डिजेनरस के टीवी टॉक शो में पहुंची। मजेदार बात ये है कि प्रियंका ने वहां सबके सामने टकीला शॉट लगाया।

प्रियंका इस शो में अपने शो 'क्वांटिको' का प्रमोशन करने के लिए आई थीं। इस दौरान प्रियंका ने अपने बारे में काफी सारी बातें भी शेयर कीं। प्रियंका ने बताया कि कैसे वो मिस वर्ल्ड बनीं। वहीं शो के दौरान एलेन ने उन्हें टकीला ऑफर किया और प्रियंका ने पी भी लिया।
आपको बता दें कि एलेन डीजेनरेस के इस शो के लिए 'ड्रिंको' नाम का ए गेम रखा था। इसी कारण प्रियंका को टकीला ऑफर किया गया। इसके बाद प्रियंका ने बताया कि उनकी फेवरिट ड्रिंक रेड वाइन है।
गौरतलब है कि इन दिनों प्रियंका को आप अमेरिकन शो 'क्वांटिको' के सीज़न 2 में देख सकते हैं। इसके पहले सीज़न में भी प्रियंका ही थीं।
इस शो को वहां के लोगों के साथ साथ भारत में काफी पसंद कर रहे हैं। यही नहीं, प्रियंका जल्द ही आपको हॉलीवुड फिल्म 'XxX' में भी नज़र आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications