सेक्स रैकेट मामले को लेकर प्रियंका ने भेजा लीगल नोटिस
प्रिंयका चोपड़ा की मुंबई के वर्सोवा में मौजूद कमर्शियल बिल्डिंग में हाल ही में पुलिस द्वारा किये गये छापे के दौरान सेक्स रैकेट का मामला सामने आया था। जिसे लेकर प्रियंका ने कड़ा कदम उठाते हुए मणिक सोनी के खिलाफ लीगल नोटिस भिजवाया है। प्रियंका चोपड़ा ने इस मामले पर यूं तो चु्पी साध रखी है लेकिन वहीं वो इस मामले को निजी तौर पर काफी गंभीरता से ले रही हैं।
प्रियंका हाल ही में राजधानी भी आईं लड़कियों को आगे बढ़ाने के अभियान में शामिल होने के लिए और उस दौरान मीडिया ने उनसे इस बारे में कई सवाल किये जिनपर प्रियंका ने सफाई देते हुए कहा कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि जब हम किराये पर किसी को संपत्ति देते हैं तो कमरे में जाकर ये नहीं देखते कि वहां पर क्या चल रहा है।
खबर के अनुसार प्रियंका की मां भी उसी बिल्डिंग के एक अन्य फ्लोर पर क्लीनिक चलाती हैं और उन्हीं की वजह से ये खबर मीडिया के सामने आई है। कहा ये भी जा रहा है कि मणिक की पहचान बहुत ऊपर तक है और वो बॉलीवुड के की दिग्गजों का करीबी है।
सोचने वाली बात ये है कि प्रियंका चोपड़ा जो कि बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं जो हमेशा महिलाओं के सशक्त होने और उन्हें उनके अधिकारों को दिलाने के लिए सबसे आगे खड़ी होती है उन्हीं की संपत्ति पर लड़कियों के साथ इस तरह की हरकतें हो रही थीं और उन्हें खुद को नहीं पता। इस बात को लेकर प्रियंका के फैंस भी हैरान हैं। आगे देखिये ये बात क्या मोड़ लेती है।


Click it and Unblock the Notifications












