..................... Priyanka Chopra | Supports | Cosmetic Surgery | प्रियंका चोपड़ा | समर्थन | कास्मेटिक सर्जरी - Hindi Filmibeat

प्रियंका ने की कास्मेटिक सर्जरी की वकालत

Priyanka Chopra
अक्सर लोगों के बीच में फिल्मी सितारों की कास्मेटिक सर्जरी को लेकर बात होती है। चाहे नायक हो या नायिका हर कोई इस मोहपाश में बंधा दिखायी देता है। लेकिन लोग खुलकर इस बारे में बात नहीं करते हैं। कास्मेटिक सर्जरी कराने के पीछे कारण सिर्फ इतना ही है कि फिल्मी सितारें अपनी उम्र को जीतना चाहते हैं इसके लिए वो बोटॉक्स जैसी तकनीक को अपनाने में परहेज नहीं करते हैं।

लेकिन अभिनेता हो या अभिनेत्री दोनों ही इस बारे में बताते नहीं है। लेकिन अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अन्य कलाकारों से अलग हैं। उन्होंने खुलकर एक इवेंट में बीबीसी से बात करते हुए कहा कि कास्मेटिक सर्जरी में बुराई क्या है?

मुंबई में एक संस्था ने उन्हें भारत की 'ग्लैम डीवा' का खिताब दिया। इस मौके पर प्रियंका ने कहा, कॉस्मेटिक सर्जरी के चलन में बुराई ही क्या है? अगर किसी को लगता है कि सर्जरी कराने से वो और बेहतर दिख सकता है, उसके आत्मविश्वास में इज़ाफ़ा हो सकता है तो सर्जरी कराने में कोई बुराई नहीं है।

उनके बारे में भी कहा जाता है कि उन्होंने अपने होठों की सर्जरी करवाई हैं लेकिन इस बारे में प्रियंका ने कुछ कहा नहीं। प्रियंका ने माना कि फिल्मी दुनिया में सुंदरता काफी हद तक मायने रखती है। इसलिए अगर कोई इंसान सुंदर दिखने के लिए हथकंडे अपनाता है तो बुराई क्या है? उनके हिसाब से ग्लैम डीवा का अवार्ड माधुरी दीक्षित और अमिताभ साहब को मिलना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X